एक्सप्लोरर

BJP Clean Sweeps Congress: असम नगर निगम चुनाव में BJP की जीत, PM मोदी ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा को दी बधाई

BJP wins Guwahati Municipal Election: भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. पार्टी को कुल 52 सीट मिली हैं जबकि अगप को छह सीट मिली हैं.

BJP Wins GMC: भारतीय जनता पार्टी और असम गण परिषद के गठबंधन ने रविवार को घोषित गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के चुनाव परिणाम में प्रचंड जीत हासिल की जबकि विपक्षी दल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका जबकि आम आदमी पार्टी यहां पर अपना खाता खोलने में सफल रही. असम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी- असम गण परिषद (भाजपा-अगप) गठबंधन ने 60 में से 58 सीट पर जीत दर्ज की है. अन्य दो सीट में एक सीट आम आदमी पार्टी (आप) और एक सीट असम जातीय परिषद (एजेपी) के हिस्से में आई है.

भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. पार्टी को कुल 52 सीट मिली हैं जबकि अगप को छह सीट मिली हैं. जीएमसी चुनाव में पहली बार ईवीएम का उपयोग हुआ और पंजीकृत मतदाताओं में से 52.80 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 60 सीट पर 197 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इस चुनाव में बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिलने के बाद पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वसरमा को बधाई दी और राज्य की जनता को धन्यवाद दिया.

 

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इस जनादेश के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, धन्यवाद गुवाहाटी. इस सुंदर शहर के लोगों ने असम-भाजपा को विकास का एजेंडा चलाते रहने के लिए अभूतपूर्व बहुमत दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की कड़ी मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है. कड़ी मेहनत के लिए मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.

 

हिमंत बिस्वा सरमा ने जनता को दिया धन्यवाद
असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के मतदाताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, मैं गुवाहाटी के लोगों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं! आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए हम आपके कृतज्ञ हैं. यह आपके दृष्टिकोण और पूर्वोत्तर में विकास कार्यों का परिणाम है. 

 

सर्बानंद सोनोवाल ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी जीएमसी चुनाव में जीत के लिए भाजपा और अगप को बधाई दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, असम बीजेपी और असम गण परिषद के गठबंधन को इस शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं. ये प्रचंड जीत पीएम मोदी की विकास की नीतियों के भरोसे को दर्शा रही है.

Delhi Heat: दिल्ली में गर्मी से नहीं मिलेगी निजात अप्रैल के आखिरी सप्ताह में 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा 

Jammu Kashmir Encounter: पुलवामा सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकियों को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget