एक्सप्लोरर

रक्षा वेबिनार में बोले पीएम मोदी- शांतिकाल में बहाया पसीना, युद्ध काल में खून बहने से बचाता है

पीएम मोदी ने कहा कि आज रक्षा मंत्रालय के वेबीनार में भाग ले रहे सभी पार्टनर्स, स्टैक होल्डर्स के साथ चर्चा का मौका मिला है.मोदी ने कहा कि जहां हमारे वीर जवान ट्रेनिंग लेते हैं, वहां हम कुछ ऐसा लिखा हुआ देखते हैं कि शांतिकाल में बहाया पसीना, युद्ध काल में रक्त बहने से बचाता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां हमारे वीर जवान ट्रेनिंग लेते हैं, वहां हम कुछ ऐसा लिखा हुआ देखते हैं कि शांतिकाल में बहाया पसीना, युद्ध काल में रक्त बहने से बचाता है. रक्षा क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बजट के बाद भारत सरकार अलग-अलग क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा करके बजट को कैसे-कैसे इंप्लीमेंट किया जाए और बजट के लिए साथ मिलकर कैसे रोडमैप तैयार हो, इस पर चर्चा हो रही है.

पहले हमारे यहां सैकड़ों ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां होती थीं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज रक्षा मंत्रालय के वेबीनार में भाग ले रहे सभी पार्टनर्स, स्टैक होल्डर्स के साथ चर्चा का मौका मिला है. उन्होंने कहा, ''आजादी के पहले हमारे यहां सैकड़ों ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां होती थीं. दोनों विश्व युद्धों में भारत से बड़े पैमाने पर हथियार बनाकर भेजे गए थे, लेकिन आजादी के बाद अनेक वजहों से इस व्यवस्था को उतना मजबूत नहीं किया गया, जितना किया जाना चाहिए था.''

पीएम मोदी ने कहा, ''भारत ने डिफेंस से जुड़े ऐसे 100 महत्वपूर्ण डिफेंस आइटम्स की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम अपनी स्थानीय इंडस्ट्री की मदद से ही मैन्यूफैक्चर कर सकते हैं. इसके लिए टाइमलाइन इसलिए रखी गई है ताकि हमारी इंडस्ट्री इन ज़रूरतों को पूरा करने का सामर्थ्य हासिल करने के लिए प्लान कर सकें.'' उन्होंने कहा, ''ये वो पॉजिटिव लिस्ट है जो अपनी रक्षा ज़रूरतों के लिए हमारी विदेशों पर निर्भरता को कम करने वाली है. ये वो पॉजिटिव लिस्ट है, जिसकी वजह से भारत में बने प्रॉडक्ट्स की, भारत में बिकने की गारंटी है.''

आज असम-बंगाल का दौरा करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. प्रधानमंत्री असम के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. लगभग शाम 4:30 बजे पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित और उनका उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें-

लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लेकिन इस साल 6 रुपए 87 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

Coronavirus: देश में कल सामने आए 14199 नए मामले, अबतक 1 करोड़ 11 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीड़ित के पूरे पैसे बैंक से दिलवाने की बने व्यवस्था', डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC के तेवर सख्त
'पीड़ित के पूरे पैसे बैंक से दिलवाने की बने व्यवस्था', डिजिटल अरेस्ट ठगी पर SC के तेवर सख्त
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
सिद्धारमैया के स्टिंग Video मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने दी जांच रिपोर्ट, क्या किया खुलासा?
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
राजनाथ की चीन को खरी-खरी, इंडो-पैसिफिक में नियम और सुरक्षा पर लगाई लताड़
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget