एक्सप्लोरर

हर खास मौके पर अपनी मां का आशीर्वाद लेते हैं पीएम मोदी, 17 सितंबर को मनाएंगे 69वां जन्मदिन

पीएम मोदी हर खास मौके पर मां से मिलना नहीं भूलते हैं. साल 2011 में जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो अपने 62वें जन्मदिन के मौके पर मां हीरा बा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सिंतबर को 69वां जन्मदिन मनाएंगे. इस मौके पर वह सरदार सरोवर बांध का दौरा करेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. जन्म दिन के मौके पर पीएम मोदी अपनी मां हीरा बा से भी मिल सकते हैं. यूं तो पीएम मोदी अपनी मां से मिलने जाते रहते हैं. मां-बेटे का प्रेम जगजाहिर है. पीएम मोदी खुद बता चुके हैं कि कैसे उनकी मां ने उनका पालन पोसन किया था.

साल 2011

पीएम मोदी हर खास मौके पर मां से मिलना नहीं भूलते हैं. साल 2011 में जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो अपने 62वें जन्मदिन के मौके पर मां हीरा बा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस मौके पर मां ने उन्हें तुलसीदास कृत रामचरित मानस भेंट की थी. मां ने मोदी को शगुन के तौर पर 11 रूपये दिए थे.

साल 2012

गुजरात चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी मिठाई का डिब्बा लेकर अपनी मां हीरा बा से मिलने पहुंचे थे. घर पहुंचते ही उन्होंने पैर छूकर आशीर्वाद लिया था. जीत के बाद नरेंद्र मोदी और हीरा बा ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया.

साल 2013

जब नरेंद्र मोदी के पीएम बनने की चर्चा तेज हो गई थी तब इस दौरान मां हीरा बा ने उन्हें गीता का उपहार दिया था. 64वें जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी का स्वागत मिठाइयों के साथ हुआ था.

साल 2014

बीजेपी ने नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की तब पीएम मोदी शपथ लेने से पहले मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान मां ने मोदी को अपने हाथों से प्रसाद खिलाया था. पीएम मोदी की मां ने उन्हें शगुन के तौर पर 101 रूपये दिया था.

जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया

पहली बार था जब मोदी पीएम बनने के बाद अपनी मां से मिलने पहुंचे थे. इस मौके पर मां हीरा बा ने मोदी को 5000 रुपये दिए थे.

साल 2015

साल 2015 में पीएम मोदी फेसबुक के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेडक्वार्टर पहुंचे थे. फेसबुक हेडक्वार्टर से लाइव चैट के दौरान ही मां-पिता का जिक्र करते-करते मोदी भावुक हो गए थे.

साल 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन उनसे मिलने पहली बार साल 2016 में सात रेसकोर्ट यानी पीएम आवास पहुंची थीं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने मां के साथ गुजारे क्षणों की तस्वीर ट्विटर के जरिए साझा की थी.

साल 2017

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की छठी बार सरकार बनी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की थी.

साल 2018

साल 2018 में एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कार्यक्रम में बदलाव कर अपनी मां से मुलाकात की थी. यहां पीएम मोदी परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी ने 15 मिनट तक परिवार के लोगों से बात की थी.

साल 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी गुजरात के दौरे पर होते हैं, अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं. इस साल वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम के सिलसिले में गुजरात पहुंचे पीएम मोदी अपनी मां से मुलाकात की थी.

मार्च 2019 में महाशिवरात्रि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे थे इस दौरान भी पीएम मोदी समय निकालकर अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे.

2019 लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए अप्रैल में पीएम मोदी मां से मिलने पहुंचे थे. मां ने पीएम मोदी को शगुन के तौर पर 500 रूपये का नोट भी दिया था. मां ने मोदी के गले में एक काली माला भी पहनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget