एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन बना रही तीन कंपनियों को PM मोदी का सुझाव- 'लोगों को सरल भाषा में ज्यादा जानकारी दें'

मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी. उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को विकसित कर रही और उसका विनिर्माण कर रही तीन कंपनियों की टीमों के साथ आज वीडियो वॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. ये टीमें पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स, हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई लिमिटेड और हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज से थीं. मोदी ने कंपनियों को सुझाव दिया कि वे लोगों को कोविड-19 वैक्सीन के प्रभावी होने समेत इससे जुड़े अन्य मामलों को सरल भाषा में सूचित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें .

मोदी ने कंपनियों से विनियामक प्रक्रिया पर सुझाव देने की बात कहते हुए, संबंधित विभागों को मुद्दे सुलझाने के लिए उनके साथ काम करने की भी सलाह दी. साथ ही वायरस से निपटने के लिए कए गए उनके कामों की प्रशंसा भी की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी.

पीएम मोदी ने किया तीन शहरों का दौरा मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा भी की थी. उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी. अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी के लिए उन्होंने प्लांट का दौरा किया.

अहमदाबाद के बाद हैदराबाद पहुंचे थे जहां वह कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कंपनी ‘भारत बायोटेक’ में तीसरे चरण का ट्रायल जारी है. इसके बाद पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) पहुंचे. एसआईआई ने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है.

ये भी पढ़ें- कोरोना संकट: 15 दिनों में चौथी बार 40 हजार से कम आए नए केस, 94 लाख में से अभी 4.46 लाख संक्रमित Delhi Chalo: दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान जमे हुए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget