एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने किया हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन, जानें क्या है खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72 किलोमीटर एलीवेटेड हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का मियापुर स्टेशन पर उद्घाटन किया.

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72 किलोमीटर एलीवेटेड हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का मियापुर स्टेशन पर उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने मियापुर- नागोले के बीच 30 किलोमीटर लंबे इस हिस्से का उद्घाटन करने के बाद पहली ट्रेन में सफर भी किया. इस हिस्से में 24 स्टेशन बनाए गए हैं. मोदी के साथ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के अलावा केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के टी रामा राव और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष के. लक्ष्मण भी थे.

हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (एचएमआरएल) के प्रबंध निदेशक एन वी एस रेड्डी ने पीटीआई को बताया कि इन गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मियापुर से कुकटपल्ली स्टेशन तक सफर किया. प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो यात्रियों के लिए ‘टी सवारी’ नामक एक मोबाइल ऐप भी शुरू किया. इस मौके पर मोदी के लिए मियापुर स्टेशन पर परियोजना के बारे में एक पावर प्वाइंट प्रस्तुति भी दी गई. मेट्रो आम जनता के लिए बुधवार से शुरू होगी. रामा राव ने कहा कि 30 किलोमीटर का शुरूआती चरण देश भर में किसी भी मेट्रो के लिए उद्घाटन के समय सबसे लंबा है.

पीएम मोदी ने किया हैदराबाद मेट्रो का उद्घाटन, जानें क्या है खास

लोको पायलटों एस सुप्रिया और एम राजशेखरन चारी के लिए ये गर्व का दिन था क्योंकि वे दोनों उस ट्रेन के चालक थे जिसका उद्घाटन हुआ. रामा राव ने बताया कि शुरुआत में मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए इसका समय बाद में सुबह साढ़े पांच बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह विश्व में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत बनी अपनी तरह की सबसे लंबी मेट्रो रेल परियोजना है. 72 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को विकसित कर रहे एलएंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) लिमिटेड ने इसके लिए न्यूनतम किराया 10 रूपये दो किलोमीटर तक के लिए निर्धारित किया है जबकि 26 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए अधिकतम किराया 60 रुपये रखा गया है.

प्रत्येक ट्रेन में शुरूआत में तीन कोच होंगे और प्रत्येक कोच में 330 लोग सफर कर सकते हैं. मांग के आधार पर कोच की संख्या बढ़कर छह की जा सकती है. तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) मेट्रो के लिए फीडर सेवाएं शुरू करेगा. मेट्रो यात्रियों के लिए गत शनिवार को एक स्मार्ट कार्ड शुरू किया गया था. एचएमआरएल अधिकारियों ने बताया कि मियापुर से नागोले हिस्से की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों के 546 सुरक्षा गार्डों के जिम्मे होगी. एल एंड टी मेट्रो रेल ने सभी स्टेशनों और ट्रेनों में उन्नत सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगा दिये हैं. रेड्डी ने कहा कि दिव्यांगों की यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए भी कई कदम उठाये गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget