एक्सप्लोरर

PM Cares: BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- ₹3100 करोड़ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिए गए

बीजेपी ने कहा- 50 हजार वेंटिलेटर्स पीएम केयर्स फंड के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं. जो आजादी के बाद से आज तक सर्वाधिक हैं.बीजेपी ने कहा- राजीव गांधी फाउंडेशन एक फैमिली फाउंडेशन था. उसे चीन से भी मदद मिली थी.

नई दिल्ली: पीएम केयर्स फंड पर आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम केयर्स के बारे में बताया और कहा कि इस फंड का इस्तेमाल कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हो रहा है. उन्होंने राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ये एक फैमिली फाउंडेशन था. उसे चीन से भी मदद मिली थी.

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘’आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है, जिसमें पीएम केयर फंड को एनडीआरफ में ट्रांसफर करने के लिए एक याचिका दायर की गई थी. आज कोर्ट ने लंबी बहस के बाद अपना निर्णय सुनाया और इस याचिका को खारिज कर दिया.’’

पीएम केयर्स फंड से 50 हजार वेंटिलेटर्स खरीदे- बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा, ‘’पीएम केयर्स फंड से अब तक 3100 करोड़ रुपए कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिए गए हैं, जिसमें से 2000 करोड़ रुपए वेंटिलेटर्स के लिए दिए गए हैं. 50 हजार वेंटिलेटर्स पीएम केयर्स फंड के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं. जो आजादी के बाद से आज तक सर्वाधिक हैं.’’

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ‘’पीएम केयर्स फंड से 1000 करोड़ रुपये राज्यों को प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था के लिए दिए गए. 100 करोड़ रुपये कोरोना की वैक्सीन के अनुसंधान के लिए दिए गए है.’’ उन्होंने कहा, ‘’अभी तक एक भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की किसी की भी तथ्यों के साथ  हिम्मत नहीं हुई. मोदी की सरकार ईमानदारी के साथ काम करती है. वही ईमानदारी पीएम केयर्स फंड में भी दिखाई पड़ती है.’’

राहुल गांधी ने की देश की एकता को तोड़ने की कोशिश- बीजेपी

प्रसाद ने आगे कहा, ‘’राजीव गांधी फाउंडेशन एक फैमिली फाउंडेशन था. आपको मालूम है कि उसे चीन से भी मदद मिली थी. उस फाउंडेशन की रिपोर्ट में भारत के बाजार को चीनी उत्पाद के लिए खोलने की बात भी कही गई थी.’’ उन्होंने कहा, ‘’राहुल गांधी ने पहले दिन से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता को तोड़ने की कोशिश की है.’’

यह भी पढ़ें-

पीएम केयर्स फंड में जमा पैसों को NDRF में ट्रांसफर करने की मांग SC ने ठुकराई, कहा- दोनों फंड अलग

Facebook Controversy: देश में फेसबुक को लेकर क्यों छिड़ा है विवाद, एक क्लिक में जानें सभी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget