एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: दिल्ली में आधा हुआ प्रदूषण का स्तर, पढ़ें आंकड़े

लॉकडाउन के चलते सड़कों पर गाड़ियां काफी कम दौर रही हैं और उद्योगिक इकाई भी बंद हैं. यही बड़ी वजह है कि दिल्ली में प्रदूषण में काफी कमी आई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण में कमी दर्ज की गई है. सीपीसीबी ने दिल्ली में ‘पीएम 2.5’ में 46 प्रतिशत और ‘पीएम 10’ में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) दिल्ली में 16 मार्च से 15 अप्रैल के बीच 38 केंद्रों के वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर इस निष्कर्ष पर पहुंचा है. वायु गुणवत्ता की प्रवृत्ति का दो चरणों में अध्ययन किया गया- लॉकडाउन से पहले 16 मार्च से 21 मार्च तक की अवधि और लॉकडाउन के दौरान, 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच. सीपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘‘पीएम 2.5, पीएम 10 और नाइट्रोजन ऑक्साइड में महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है. पीएम 2.5 में 46 प्रतिशत और पीएम 10 के सकेंद्रण या जमा होने में 50 प्रतिशत की कमी दज की गई है. ‘पीएम 2.5’ हवा में तैरते बारीक कण हैं, जिनका व्यास 2.5 माइकोमीटर से कम होता है. यह फेफड़े में और यहां तक कि रक्त प्रवाह में भी प्रवेश कर सकता है. सीपीसीबी ने कहा है कि पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में कमी मुख्य रूप से यह संकेत करता है कि ईंधन के दहन और प्रदूषण के औद्योगिक स्रोतों में कमी आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि टेरी उत्सर्जन सूची, 2018 के मुताबिक दिल्ली का 81 प्रतिशत नाइट्रोजन ऑक्साइड (एनओ2) परिवहन क्षेत्र से पैदा होता है. ऐसे में लॉकडाउन के दौरान वाहनों के परिचालन पर रोक से लॉकडाउन के पहले की अवधि की तुलना में एनओ2 के स्तर में 56 प्रतिशत और कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) के सकेंद्रण में 37 प्रतिशत से अधिक कमी दर्ज की गई है. सीपीसीबी रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन क्षेत्र और औद्योगिक इकाइयों पर प्रतिबंध से बेंजीन के स्तर में 47 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. ये दोनों बेंजीन उत्सर्जन के दो बड़े स्रोत हैं. इसमें कहा गया है, ‘‘ हालांकि सल्फर डॉइऑक्साइड (एसओ2) के स्तर में सिर्फ 19 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो इस कारण हो सकती कि दिल्ली का 70 प्रतिशत एसओ2 राष्ट्रीय राजधानी के आसपास मौजूद बिजली घरों से पैदा होता है(टेरी उत्सर्जन सूची,2018 के मुताबिक). जबकि, लॉकडाउन के दौरान बिजली घर चालू हैं.’’ सीपीसीबी ने दिल्ली के 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट से प्राप्त आंकड़ों का भी विश्लेषण किया है. रिपोर्ट के मुताबिक आनंद विहार में लॉकडाउन के दौरान पीएम 2.5, पीएम 10 और एनओ2 के स्तर में क्रमश: 62, 69 और 72 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. वहीं, जीटी रोड के पास स्थित विवेक विहार में एनओ2 स्तर में 60 प्रतिशत की कमी देखी गई. सीपीसीबी ने कहा है कि द्वारका सेक्टर आठ में पीएम 2.5, पीएम 10 और एनओ2 के स्तर में क्रमश 48, 61 और 68 प्रतिशत कमी दर्ज की गई, जबकि ओखला में नाइट्रोजन ऑक्साइड के स्तर में 72 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. लॉकडाउन के प्रथम दो हफ्तों (25 मार्च से छह अप्रैल तक) की तुलना में सात अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच पीएम 2.5 के स्तर में 27 प्रतिशत और पीएम 10 के सकेंद्रण में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. सीपीसीबी ने कहा है कि पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर अब भी लॉकडाउन पूर्व की अवधि की तुलना में क्रमश: 39 प्रतिशत और 35 प्रतिशत कम है. इसका मुख्य श्रेय मौसमी दशाओं में आये बदलाव को जाता है. प्रदूषण नियंत्रण शीर्ष संस्था ने यह भी कहा है कि गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ वातावरण शुष्क हो गया और धूल भरी आंधी भी चलने लगी है, जो दिल्ली और एनसीआर में पीएम 2.5 तथा पीएम 10 के बिखराव में मददगार रही है. ये भी पढ़े.   मौलाना साद पर कसा शिकंजा, शामली फार्म हाउस पर पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम   कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी की दो टूक, कहा- 'नफरत का वायरस फैला रही है बीजेपी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’
OSM पर SC में सुनवाई, CBSE ने कहा- ‘1.68 लाख छात्रों की कॉपियां दोबारा जांचीं’

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget