एक्सप्लोरर

अयोध्या में बन रही मस्जिद के ट्रस्ट में सरकारी प्रतिनिधि शामिल करने के लिए SC में याचिका, कहा- ऐसा जरूरी

29 जून को वक्फ बोर्ड ने जमीन पर मस्जिद और सार्वजनिक सुविधा की कुछ और चीजें बनाने और उनकी आगे की व्यवस्था संभालने के लिए ‘इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ नाम के ट्रस्ट के एलान किया.

नई दिल्ली: अयोध्या में 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन में बन रही मस्जिद के ट्रस्ट में सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है. याचिका में कहा गया है कि अयोध्या में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है. वकील शिशिर चतुर्वेदी और करुणेश शुक्ला की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया है कि पिछले साल 9 नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर आए फैसले का हवाला दिया गया है.

बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने पूरी जमीन हिंदू पक्ष को देते समय सरकार को मंदिर के निर्माण और व्यवस्था के लिए एक ट्रस्ट के गठन के लिए कहा था. ट्रस्ट में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को भी रखने का आदेश दिया गया था. कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी अयोध्या में अलग से 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने के लिए कहा, जिसमें वह मस्जिद बना सकें. लेकिन उसके निर्माण और देखरेख में सरकार की कोई भूमिका तय नहीं की.

सरकार के किसी प्रतिनिधि को शामिल करने की व्यवस्था नहीं याचिकाकर्ताओं ने बताया है कि केंद्र सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ‘राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ नाम के ट्रस्ट का गठन किया. इसमें केंद्र और राज्य सरकार के एक-एक अधिकारी को सदस्य बनाया गया. कोर्ट के आदेश के मुताबिक अयोध्या के डीएम को भी ट्रस्टी का दर्जा दिया गया. दूसरी तरफ यूपी सरकार ने भी कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अयोध्या जिले में धन्नीपुर गांव में सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दे दी. 29 जून को वक्फ बोर्ड ने जमीन पर मस्जिद और सार्वजनिक सुविधा की कुछ और चीजें बनाने और उनकी आगे की व्यवस्था संभालने के लिए ‘इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ नाम के ट्रस्ट के एलान किया. 15 सदस्य इस ट्रस्ट में सरकार के किसी प्रतिनिधि को शामिल करने की व्यवस्था नहीं की गई.

अयोध्या मामले में हिंदू पक्ष के वकील रहे दोनों याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते समय अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पहचाना था. यह कहा था कि वहां स्थाई तौर पर शांति कायम करना बहुत जरूरी है. कोर्ट की इसी भावना के मुताबिक मस्जिद के लिए बनाए गए ट्रस्ट में भी सरकार के प्रतिनिधियों को रखा जाना जरूरी है.

सरकारी प्रतिनिधि मुस्लिम समुदाय से रखे जाने की मांग याचिका में बताया गया है कि मस्जिद के निर्माण के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी चंदा आ रहा है. जब वहां मस्जिद, हॉस्पिटल, लाइब्रेरी, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण हो जाएगा, तब वहां हजारों लोग आएंगे. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि ट्रस्ट की कामकाज और वहां आने वाले लोगों पर सरकार की भी नजर रहे. इसके लिए ट्रस्ट में कुछ सरकारी प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए. चूंकि ट्रस्ट का मुख्य काम मस्जिद का निर्माण और उसकी व्यवस्था देखना है. इसलिए, याचिकाकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि सरकारी प्रतिनिधि मुस्लिम समुदाय से ही रखे जाएं.

याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि कोर्ट सरकार को मस्जिद के निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का आदेश दे. उस ट्रस्ट में सरकार के लिए कुछ प्रतिनिधियों को भी सदस्य बनाया जाए. अभी यह याचिका सिर्फ दाखिल हुई है. इस पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने शेयर किया विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का वीडियो, कहा- बारिश के समय मंदिर का अद्भुत नजारा कोरोना अपडेट: 24 घंटे में आए 67 हजार नए मामले, 1066 लोगों की मौत, अबतक 32 लाख से ज्यादा संक्रमित

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget