एक्सप्लोरर

दुबई जाने पर नहीं रखे ये डॉक्यूमेंट्स तो पड़ सकता है रंग में भंग, भारतीय हो जाएं सतर्क

Dubai Visit Documents: दुबई जा रहे हैं तो जान लीजिए कि विजिटर वीजा पर जाने वाले यात्रियों के लिए नियमों को सख्त किया गया है. पैसेंजर से 3000 दिरहम, रिटर्न टिकट और साथ रखने के लिए कहा है. 

यदि आप भी दुबई जा रहे हैं तो जान लीजिए कि कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं. खास करके विजिटर वीजा पर जाने वाले यात्रियों के लिए नियमों को सख्त किया गया है. ट्रैवल एजेंसी द्वारा अमीरात की फ्लाइट लेने वाले पैसेंजर से 3000 दिरहम, रिटर्न टिकट और जहां पर वह ठहर रहे हैं उसका प्रूफ साथ रखने के लिए कहा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा इन दिशा निर्देशों का कड़ी तरह से पालन किया जा रहा है. हालिया दिनों में कुछ ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जब बिना डॉक्यूमेंट से आए लोगों को, खास करके भारतीयों को एयरपोर्ट पर ही फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया जा रहा है. कई यात्री तो इसी कारण से दुबई के एयरपोर्ट पर भी फंसे हुए हैं. ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि हर यात्री को इस बात का खास ख्याल रखना है कि वह अपने डॉक्यूमेंट साथ में लेकर चले. 

दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

ताहिरा टूर्स एंड ट्रेवल्स के मालिक और सीईओ फिरोज मलियाक्कल ने खलीज टाइम्स को दी जानकारी में कहां कि दुबई जाने वाले लोगों के पास वैध वीजा होना चाहिए, इसके साथ ही कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट भी चाहिए. जो व्यक्ति दुबई जा रहा है उसको कन्फर्म रिटर्न टिकट भी अपने साथ लाना होगा. ये जांच इसलिए की जा रही है कि आप दुबई में रहने के लिए पर्याप्त पैसा लेकर जा रहे हैं या नहीं.

आवास की दिखानी होगी बुकिंग

अधिकारियों का कहना है कि यात्री को अपने पास कम से कम 3000 दिरहम नगद या क्रेडिट कार्ड के रूप में होना चाहिए. वहीं इसके साथ-साथ यात्री को यह भी बताना होगा कि वह कहां रुकने वाला है. यदि वह किसी रिश्तेदार या दोस्त घर रहेगा तो इसकी भी जानकारी उसे अधिकारियों को देनी होगी और अगर वह किसी होटल में रुकता है तो इसकी बुकिंग भी दिखानी होगी. 

विजिटर के तौर पर वीजा ऑन अराइवल का लाभ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो भारतीय साधारण पासपोर्ट लेकर दुबई जा रहे हैं या जिनके पास यूके या यूरोपीय संघ के देशों में अमेरिकी ग्रीन कार्ड का निवास वीजा है वह लोग 14 दिन के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात में विजिटर के तौर पर वीजा ऑन अराइवल का लाभ ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. यह भी कहा गया है कि अल्पकालिक वीजा को केवल एक बार के लिए, यानी मात्र 14 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है. 

पहले से कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

खास बात यह है कि भारतीय यात्रियों को लंबे समय से वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जा रही है. यात्री अपनी फ्लाइट से उतरने के बाद आव्रजन काउंटर पर जाकर वीजा ले लेते थे, लेकिन इसमें अब एक बदलाव किया गया है. वह यह है कि अब दुबई जाने से पहले यात्री को पहले ही इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

यह भी पढ़ें- Pakistan Violence: पाकिस्तान में दो ईसाई परिवारों पर टूटा भीड़ का कहर, ईशनिंदा के आरोपों पर तोड़फोड़ और आगजनी को दिया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget