एक्सप्लोरर

फोन टैपिंग केस: मुंबई पुलिस ने IPS अफसर रश्मि शुक्ला को दोबारा तलब किया

मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने कथित फोन टैपिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को दोबारा तलब किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शुक्ला को तीन मई तक मुंबई में पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

मुंबई : मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने कथित फोन टैपिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को दोबारा तलब किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शुक्ला को तीन मई तक मुंबई में पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है. रश्मि शुक्ला हैदराबाद में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर तैनात हैं.

इससे पहले साइबर सेल ने शुक्ला को बुधवार को पेश होने के लिए कहा था. हालांकि, उन्होंने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए असमर्थता जताई थी और उन्हें सवालों की सूची भेजने की मांग की थी ताकि वह अपना जवाब भेज सकें.

राज्य के खुफिया विभाग की शिकायत पर कथित रूप से अवैध तरीके से फोन टैप करने और कुछ गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में शासकीय गोपनीयता कानून के तहत बीकेसी साइबर पुलिस थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कथित रूप से शुक्ला द्वारा तत्कालीन पुलिस महानिदेशक को पुलिस के तबादले में कथित भ्रष्टाचार को लेकर लिखे गए एक पत्र का हवाला दिया था, जिसके बाद शुक्ला विवाद के केंद्र में आ गई थीं.

 

ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी ने कविता शेयर कर किया मोदी सरकार पर हमला, लिखा- वह हृदय नहीं है पत्थर है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget