एक्सप्लोरर

Petrol Price Today: दिल्ली में अब पेट्रोल 81 रुपये लीटर, एक दिन के विराम के बाद फिर बढ़े दाम

तेल कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. अब दाम बढ़कर क्रमश: 81 रुपये, 82.53 रुपये, 87.68 रुपये और 84.09 रुपये प्रति लीटर हो गया.

नई दिल्ली: एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को पेट्रोल के दाम में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 84 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है. हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन नरमी बनी हुई थी. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 45 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों महानगरों में गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 81 रुपये, 82.53 रुपये, 87.68 रुपये और 84.09 रुपये प्रति लीटर हो गया. हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 0.84 फीसदी की नरमी के साथ 44.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के सितंबर डिलीवरी अनुबंध में बीते सत्र से 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 42.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. आप कैसे पता कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप एसएमएस भेजकर पता कर सकते हैं. इंडियन ऑयल यानी आईओसी के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करके दाम पता कर सकते हैं. बीपीसीएल ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजकर दाम पता कर सकते हैं. एचपीसीएल के उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेजकर पेट्रोल-डीजल के भाव हासिल कर सकते हैं. रोजाना सुबह बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव के आधार पर सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव करती हैं और ये रोज सुबह 6 बजे से ही लागू हो जाते हैं. ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक पर चलेगा मुकदमा, NIA कोर्ट का आदेश
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
अरुणाचल में बांध के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बवाल, NHPC ऑफिस-थाना फूंका
तमिलनाडु CM विजय की मोदी सरकार ने की तारीफ, ये बड़ा फैसला बना वजह
तमिलनाडु CM विजय की मोदी सरकार ने की तारीफ, ये बड़ा फैसला बना वजह

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget