एक्सप्लोरर

दिल्ली में ₹75 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल भी 21 पैसे मंहगा हुआ

कांग्रेस पर महंगाई का आरोप लगाकर और देश से महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने में असफल साबित हुई है.

नई दिल्ली: देश की आम जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है. लेकिन जनता इससे बेखबर है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75 रुपए के पार पहुंच गई है. पेट्रोल 15 पैसे और महंगा हो गया है. वहीं, डीजल भी 21 पैसे मंहगा हुआ है. दिल्ली में अब डीजल की कीमत 66 रुपए 57 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है. कर्नाटक चुनाव के बाद से पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 47 पैसे बढ़ चुकी है. मनमोहन सरकार के जमाने में 14 सितंबर 2013 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.06 रुपये पर पहुंच गई थी, जो अब तक सबसे ऊंचा स्तर है और मोदी सरकार अब उसके करीब पहुंच रही है.

कहां कितने रुपए प्रति लीटर मिल रहा है पेट्रोल?

देश के चार बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 75 रुपए 10 पैसे मिल रहा है तो कोलकाता में 77 रुपए 79 पैसे, आर्थिक राजधानी मुंबई में 82 रुपए 94 पैसे और चेन्नई में 77 रुपए 93 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है.

 याद रहे कि 14 सितंबर 2013 में दिल्ली में पेट्रोल 76.06 रुपये, कोलकाता में 83.63 रुपये, मुंबई में 83.62 रुपये और चेन्नई में 79.55 रुपये थी. हालांकि, मोदी सरकार डीजल के दाम के मामले में पहले ही मनमोहन सरकार के उंच स्तर का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

कहां कितने रुपए प्रति लीटर मिल रहा है डीजल?

डीजल में भी आज 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. कर्नाटक चुनाव के बाद 64 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में डीजल 66 रुपए 57 पैसे मिल रहा है तो कोलकाता में 69 रुपए 11 पैसे, आर्थिक राजधानी मुंबई में 70 रुपए 88 पैसे और चेन्नई में 70 रुपए  25 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है.

केंद्र सरकार फिलहाल पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी के पक्ष में नहीं है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कच्चे तेल के दामों के मद्देनजर पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कटौती की मांग की थी, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक फरवरी को बजट में उसकी इस मांग को नजरअंदाज कर दिया था.

लगातार बढ़ते जा रहे हैं डीजल-पेट्रोल के दाम

दरअसल पिछले साल जून से रोजाना डीजल और पेट्रोल के दाम तय होते हैं. ऐसे में जनता को इस बात की भनक भी नहीं लगती कि रोजाना  पांच-पांच, दस-दस पैसे बढ़कर डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं.

दाम कम करने में असफल साबित हुई मोदी सरकार

मोदी सरकार 26 मई 2014 को केंद्र की सत्ता में आई थी. उस समय दिल्ली में पेट्रोल करीब 71.41 रुपए और डीजल 56.71 रुपए में मिलता था. ऐसे में कांग्रेस पर महंगाई का आरोप लगाकर और देश से महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने में असफल साबित हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget