एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरी बड़ी गिरावट, कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव इन पांच दिनों में करीब चार डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया है.

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इन दो दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 41 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 54 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई है. इस गिरावट से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार पांचवें दिन तेजी का सिलसिला जारी है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव इन पांच दिनों में करीब चार डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया है.

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 26 पैसे, कोलकाता-मुंबई में 25 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 35 पैसे जबकि मुंबई में 37 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.

क्या है मेट्रो सिटीज में अब दाम इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 81.14 रुपये, 82.67 रुपये, 87.82 रुपये और 84.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल का भाव भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 72.02 रुपये, 75.52 रुपये, 78.48 रुपये और 77.40 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

पेट्रोल, डीजल की मांग में भारी गिरावट पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री पिछले महीने की तुलना में 7.5 फीसदी घटकर 1.43 करोड़ टन रह गई. वहीं एक साल पहले के अगस्त महीने की तुलना में बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट आई है. अगस्त लगातार छठा महीना है जबकि पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में एक साल पहले के मुकाबले गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें- इस राज्य ने पेट्रोल-डीजल खरीदने की सीमा तय की, बाइक, कार, ट्रक समेत सभी गाड़ियों के लिए है लिमिट

काम की खबर: महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच CNG कारें बन रही सबकी पसंद, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget