एक्सप्लोरर

कल 1 पैसे की कमी करने के बाद पेट्रोल के दाम में आज सिर्फ 7 और डीजल के दाम में 5 पैसे की कमी

कल तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में सिर्फ एक पैसे की कमी की थी. हालांकि कल सुबह पेट्रोल और डीजल 60 पैसे सस्ता कर दिया था. बाद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा था कि ये एक टाइपिंग मिस्टेक थी.

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज फिर अपने ग्रहाकों से भद्दा मजाक किया है. कल पेट्रोल और डीजल के दाम में एक पैसे प्रति लीटर कम करने के बाद आज पेट्रोल की कीमत में सात पैसे और डीजल के दाम में 5 पैसे कटौती का एलान किया है. हालांकि, कर्नाटक चुनाव के बाद जब लगातार 16 दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गईं तो 3.80 रुपये की बढ़ोतरी की गईं यानी रोजाना 12.5 पैसे की बढ़ोतरी की गई, लेकिन दो दिन में महज़ 8 पैसे की कमी की गई है.

आज क्या हैं पेट्रोल के दाम?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, पेट्रोल में सात पैसे की कमी के बाद आज सुबह दिल्ली में पेट्रोल 78 रुपए 35 पैसे, कोलकाता में 80 रुपए 98 पैसे, मुंबई में 86 रुपए 16 पैसे और चेन्नई में 81 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

आज क्या हैं डीजल के दाम?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में डीजल 69  रुपए 25 पैसे, कोलकाता में 71 रुपए 80 पैसे, मुंबई में 73 रुपए 73 पैसे और चेन्नई में 73 रुपए 12 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

कल सिर्फ एक पैसे सस्ता हुआ था पेट्रोल-डीजल

बता दें कि कल तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में सिर्फ एक पैसे की कमी की थी. हालांकि कल सुबह पेट्रोल और डीजल 60 पैसे सस्ता कर दिया था. बाद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा था कि ये एक टाइपिंग मिस्टेक थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर मोदी सरकार और तेल कंपनियां ट्रोल हो गईं. सोलह दिन में पेट्रोल के दाम तीन रुपए 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए थे.

एक पैसे की बढ़ोतरी पर खूब उड़ा मजाक

जैसे ही तेल कंपनियों ने एलान किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक पैसे की कटौती की गई है, इसे लेकर सियासी पारा गरम हो गया, साथ ही सोशल मीडिया पर मोदी सरकार पर खूब तंज कसे गए. मीम बनाए गए और रंग बिरंगे कार्टून की बरसात हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बहाने पीएम मोदी पर सीधे अटैक किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी अगर ये आपके मजाक का तरीका है तो ये बेहद भद्दा मजाक है.

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget