एक्सप्लोरर

जम्मू में बस स्टैंड पर हुआ था आतंकी हमला, ग्रेनेड फेंकने वाला संदिग्ध शख्स गिरफ्तार-जम्मू पुलिस

आज जम्मू बस स्टैंड के पास वाले इलाके पर ग्रेनेड फेंका गया. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए हैं.

नई दिल्लीः आज जम्मू शहर के बीचो-बीच स्थित भीड़-भाड़ वाले एक बस स्टैंड इलाके में किये गये धमाके में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी है कि जिस शख्स ने आज जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने जिस संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है वो ग्रेनेड हमले के बाद वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने उसे हमला करने के शक में गिरफ्तार किया है.

जम्मू पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि जम्मू बस स्टैंड पर किया गया ग्रेनेड हमला आतंकी हमला था, आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसने आरोप कबूल कर लिया है. हिजबुल मुजाहिद्दीन के कहने पर हमला किया गया था और आरोपी आज सुबह ही जम्मू आया था, हमले का पहले से कोई सटीक इनपुट नहीं था.

वहीं अधिकारियों ने बताया कि इस ग्रेनेड हमले में उत्तराखंड, हरिद्वार के निवासी 17 साल के मोहम्मद शरीक की अस्पताल में मौत हो गई. उसकी छाती पर चोट लगी थी. वह अस्पताल में भर्ती कराए गए 33 लोगों में शामिल था. उन्होंने कहा कि चार अन्य घायलों की हालत ‘‘गंभीर’’ है और इनमें से दो का डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है. अधिकारियों ने कहा कि घायलों में कश्मीर के 11, बिहार के दो और छत्तीसगढ़ एवं हरियाणा का एक-एक व्यक्ति शामिल है.

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस गश्त दल फॉरेन्सिक विशेषज्ञों एवं खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और हमलावर को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था जिसके बाद यासिर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया.

पिछले साल मई से लेकर अब तक बस स्टैंड इलाके में आतंकवादियों द्वारा हथगोले के जरिए किया गया यह तीसरा हमला है. सुरक्षा एजेंसियां इसे शहर में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं. धमाके के फौरन बाद लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़े और स्थिति सामान्य होने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम के सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि दोपहर के वक्त बस स्टैंड इलाके में हथगोला फेंके जाने से विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद बी सी रोड के आस-पास के इलाके की घेराबंदी की गई और हथगोला फेंकने वाले को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और इस विस्फोट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

आईजी ने कहा, “जब भी चौकसी ज्यादा होती है, हम जांच-पड़ताल सख्त कर देते हैं लेकिन किसी-किसी के उससे बच निकलने की आशंका रहती है और यह ऐसा ही मामला लग रहा है.” अधिकारी ने कहा कि शहर में इस तरह के हमले का कोई साफ इनपुट नहीं था.

जम्मू को दहलाने की नापाक साजिश, बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमले में 1 की मौत

PM मोदी पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, कहा- रोजगार गायब, 15 लाख गायब और अब राफेल की फाइलें भी गायब

मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर होंगे सलमान खान, सीएम कमलनाथ बोले- 1 से 18 अप्रैल तक प्रदेश में रहेंगे

शांति की बातें पाक का ढोंग: पाक ने LoC पर अतिरिक्त सैनिक तैनात किए, भारतीय सेना भी अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget