एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में थोड़ी राहत: आज देश के कई हिस्सों में शर्तों के साथ खुली दुकानें, लेकिन मॉल-शॉपिंग सेंटर बंद रहेंगे

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है. कुछ राज्यों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. इसी बीच सरकार ने कुछ शर्तों के साथ दुकानों को खोलने अनुमति दे दी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में पिछले एक महीने से सब कुछ बंद है. अब केंद्र सरकार ने कुछ गैर जरूरी सामानों की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि केंद्र के फैसले के बाद राज्य सरकारों को भी फैसला करना है कि वह दुकान खोलने की अनुमति देना चाहती है या नहीं.  गृह मंत्रालय एक आदेश जारी कर कहा कि आवासीय कॉलोनियों के नजदीक बनी दुकानों और स्टैंड-अलोन दुकानों को खोलने की इजाजत होगी. लेकिन शर्तों के साथ.

दुकानों में 50 फीसदी से कम स्टाफ हो

मंत्रालय ने शर्त यह रखी है कि दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ के साथ काम होना चाहिए. दुकान में सभी लोग मास्क लगाकर काम करेंगे. MHA की रिलीज में कहा गया है "ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें खोलने की अनुमति है. शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानें, पड़ोस की दुकानें, आवासीय परिसरों में दुकानें खोलने की अनुमति है." नगर पालिका और नगर निगम के बाहर के सारे क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्र माना गया है. वहां शराब को छोड़कर सभी दुकानें खुल सकती हैं.

कोरोना हॉटस्पॉट वाले इलाकों को बंद रहेंगी दुकानें

दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है. साथ ही गृह मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि उन जगहों में दुकान नहीं खुलेंगी, जिन्हें कोरोना हॉटस्पॉट माना गया है या कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल अभी बंद ही रहेंगे

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल अभी बंद ही रहेंगे. ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के लिए ही जारी रहेगी. शराब और अन्य वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध जारी है. गृह मंत्रलाय ने अपने आदेश में कंपनियों को काम करने की इजाजत नहीं दी है. लेकिन उम्मीद की जा रही है गृह मंत्रालय के आदेश से कुछ व्यावसायिक गतिविधि शुरू हो पाएंगी और लोगों की मुश्किलें कम होंगी.

कोरोना पीड़ितों की संख्या 24,507 पहुंची

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है. शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक- 24,506 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिसमें से 18668 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं. 5062 लोगों को देश के अलग-अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है. लेकिन देश में शनिवार सुबह तक मरने वालों को तादाद 775 हो गई है.

महाराष्ट्र अभी भी देश में कोरोना के मामले में सबसे ऊपर बना हुआ है. अब तक यहां 6817 लोग कोविड-19 से संक्रमित बताए गए हैं. 840 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 301 तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: लॉकडाउन का एक महीना पूरा, जानें महामारी की रफ्तार कम हुई या नहीं?

दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, 24 घंटे में आए 1 लाख नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget