एक्सप्लोरर

Coronavirus: लॉकडाउन का एक महीना पूरा, जानें महामारी की रफ्तार कम हुई या नहीं?

देश में कोरोना लॉकडाउन को एक महीना पूरा हो गया. अब सवाल ये है कि इस दौरान कोरोना मामलों में कमी आई या नहीं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च 2020 की रात आठ बजे पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था. अब इस लॉकडाउन को एक महीना पूरा हो गया है. लॉकडाउन के चलते कोरोना संकट की रफ्तार में काफी हद तक कमी भी देखी जा सकती है. 24 मार्च को भारत में कोरोना मरीजों की संख्या करीब 500 थी. अब ये संख्या बढ़कर 24 हजार के पास पहुंच गई है. लेकिन अगर देश में लॉकडाउन नहीं होता, तो ये संख्या 2 लाख से ज्यादा हो सकती थी. 24 मार्च को देश में हर दिन औसतन 21.6 फीसदी की रफ्तार से कोरोना मरीज बढ़ रहे थे. अब 8.1 फीसदी की रफ्तार से ही मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हालांकि लॉकडाउन के पांचवे हफ्ते में भी कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ना चिंता का विषय है. अगर इस रफ्तार से भी देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती रही, तो अगले हफ्ते तक 40 हजार कोरोना के मामले हो जाएंगे. और दो हफ्तों में ये संख्या बढ़कर 70 हजार तक पहुंच सकती है. भारत में कहां घटा, कहां बढ़ा कोरोना भारत में 30 जनवरी को सबसे पहला कोरोना का केस केरल में सामने आया है. शुरुआत में केरल का ग्राफ बढ़ता देखा गया था. लेकिन अब यहां पिछले एक महीने से एक भी कोरोना का नया केस नहीं आया है. इसके अलावा ओडिशा में भी पिछले एक महीने में कोई नया मरीज नहीं आया. देश में गोवा अकेला ऐसा राज्य है, जहां एक भी केस पॉजिटिव नहीं है. हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. गुजरात ऐसा राज्य है, जहां शुरुआत में काफी समय तक कोरोना का कोई केस नहीं देखा गया था. 23 मार्च को यहां सिर्फ 29 केस थे. अब एक महीने के भीतर गुजरात में कुल 2624 मरीज सामने आ चुके हैं. इसमें 112 लोगों की मौत भी हो चुकी है. गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली और राज्स्थान में भी कोरोना केस लगातार बढ़ते गए. ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंची, 24 घंटे में आए 1 लाख नए केस Covid 19: खराब टेस्ट किट भेजने वाले चीन पर केंद्र सरकार सख्त, कहा- वापस भेजेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget