एक्सप्लोरर

पाक की जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आकर वीजा अवधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं जाते थे ये लोग, अब होगा इन्हें फायदा

पाकिस्तान की सीमा से सटे जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में पाक से आए करीब 46 हजार लोग बरसों से नागरिकता संशोधन बिल पास होने का इंतजार कर रहे थे.

जयपुर: नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के साथ ही पाकिस्तान से आए हजारों हिंदू शरणार्थी दो महीने के अंदर भारतीय नागरिकता हासिल कर लेंगे. इस बिल का सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान आकर अलग-अलग जिलों में बसे लोगों को होगा. करीब दस जिलों में रह रहे इन लोगों की संख्या 50 हजार से भी ज्यादा है.

पाकिस्तान की सीमा से सटे जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों में पाक से आए करीब 46 हजार लोग बरसों से इस दिन का इन्तजार कर रहे थे कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल सके. इन तीनों जिलों के अलावा बीकानेर, सिरोही, जयपुर, अजमेर, जालोर और पाली जिलों में भी छह हजार के करीब पाक से आए शरणार्थी बसे हुए हैं. इन लोगों में बड़ी तादाद उन लोगों की है जो तीस दिन के धार्मिक वीजा पर भारत आते तो थे लेकिन पाकिस्तान की जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आकर वीजा अवधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं जाते थे. इन विस्थापित परिवारों में से कई तो तो ऐसे भी हैं जो करीब दस सालों से भारत में रह रहे हैं. कई ऐसे परिवार है जो पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं लेकिन उन्हें भी नागरिकता नहीं मिल सकी.

दरअसल अभी तक पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देने वाली प्रक्रिया बेहद कठिन थी. इसके लिए 16 हजार की फीस के साथ 12 साल तक भारत में रहने के दस्तावेज देने पड़ते थे. कुछ साल पहले इस फीस को घटाकर 100 रुपये किया गया तो बड़ी संख्या में लोगों को इसका फायदा हुआ. इसी तरह अब भारत में रहने की अवधि को घटाकर छह साल कर दिया गया है. जिसकी वजह से अधिकांश पाक शरणार्थी अब भारतीय नागरिकता ले सकेंगे. राजस्थन में बसे सभी विस्थापितों के पास इस अवधि के दस्तावेज हैं. पाक के सिंध इलाके से आए ज्यादातर विस्थापित राजपूत, माली, जांगिड़, लुहार, मोची और कुम्हार जाति के हैं. इनके अलावा भील और मेघवाल समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पाक छोड़कर भारत आकर रहने लगे थे. इन हिंदू विस्थापितों के अलावा पांच सौ से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं भी राज्य में है, जो यहां शादी करके बस गईं थीं.

ये भी पढ़ें-

विटामिन बी 12 से भरपूर हैं ये सुपरफूड

IND vs WI: जब मैदान पर दिखा 'सुपरमैन', लुईस की फील्डिंग देखकर सब रह गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget