एक्सप्लोरर

गाजियाबाद और गुड़गांव की दिल्ली से लगी सीमाएं सील करने के बाद लगा भारी जाम, परेशान हुए लोग

गाजियाबाद, नोएडा और गुड़ंगाव से बहुत बड़ी संख्या में लोग काम करने दिल्ली में आते हैं. दिल्ली से भी बड़ी संख्या में लोग इन शहरों में काम करने जाते हैं.

नई दिल्लीः गुड़गांव और गाजियाबाद प्रशासन द्वारा दिल्ली से लगी अपनी सीमाएं सील करने के बाद शुक्रवार को सीमाओं पर भारी जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हरियाणा सरकार के कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मद्देनजर अंतर-राज्यीय सीमाएं सील करने की घोषणा के एक दिन बाद गुड़गांव ने यह कदम उठाया गया है. इससे पहले इस सप्ताह गाजियाबाद जिला प्रशासन ने भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंतर-राज्यीय सीमा सील कर दी थी. गाजियाबाद, नोएडा और गुड़गांव हालांकि अन्य राज्यों में आते हैं लेकिन इसके अधिकतर लोग काम करने के लिए या तो दिल्ली आते हैं या यहां से इन शहरों में लोग जाते हैं. गुड़गांव में एक निदान प्रयोगशाला में काम करने वाले रूचिर शर्मा ने कहा, ‘‘ पुलिस द्वारा लोगों को वहां ना जाने देने की वजह से सुबह काफी जाम था. ’’ पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर के निवासी शर्मा ने कहा, ‘‘ नया आदेश देर रात आया , इसलिए किसी को कुछ पता नहीं था और पुलिस को भी निर्देश जारी नहीं किए गए थे. मुझे नहीं पता कि वे आवश्यक सेवाओं के लिए काम करने वाले लोगों को जाने दे रहे हैं या नहीं. पंक्तियां बेहद लंबी थी और वहां नाके तक पहुंचने में काफी समय लगता इसलिए मैंने वापस आने का निर्णय लिया.’’ वहीं, गाजियाबाद से आने-जाने वाले लोगों ने बताया कि वहां जांच काफी कड़ी कर दी गई है. पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रहने वाले राजेन्द्र सिंह यादव गाजियाबाद में एक मेडिकल स्टोर में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में पुलिस जांच काफी सख्त हो गई है, जिस वजह से सीमा पर काफी जाम लग गया. गाजियाबाद पुलिस के सहायक अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि वे सीमा पर जांच कर रहे हैं. अत्यावश्यक सेवाओं के लिए काम करने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने भी माना कि पुलिस जांच की वजह से सीमाओं पर भारी जाम लग गया. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को लॉकडाउन को 31 मई के बाद भी बढ़ाने की वकालत की और दिल्ली सीमा पर सख्ती को सही ठहराते हुए कहा कि सरकार ने अगर इस तरह के उपाय नहीं किए तो राज्य में संक्रमण के मामले दिल्ली के बराबर पहुंच जाएंगे. दिल्ली से लगे हरियाणा के जिलों में कोरोना वायरस के मामले पिछले एक सप्ताह में बढ़ने का हवाला दते हुए विज ने राष्ट्रीय राजधानी से लगी सीमाओं को सील करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया था. विज ने कहा, ‘‘ मैं नियमित रूप से स्थिति का आकलन कर रहा हूं. हम हर एक व्यक्ति की जान बचाना चाहते हैं, अगर हमने सीमाओं पर सख्ती नहीं रखी और लोगों को यूं ही आने-जाने दिया तो निश्चित रूप से हमारे मामले दिल्ली के बराबर पहुंच जाएंगे. हमें लोगों की आवाजाही रोकनी होगी.’’ वहीं दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर लोगों को जाम को लेकर आगाह भी किया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सिंघु बार्डर पर हरियाणा पुलिस की जांच की वजह से दिल्ली से हरियाणा की ओर जाने वाली गाड़ियां बड़ी धीमी गति से जा रही हैं.’’ ऐसी ही स्थिति गौतम बुद्ध नगर में भी है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों को एक खुले पत्र में जिलाधिकारी सुहास एल. वाय ने बृहस्पतिवार को इन्हीं कारणों का हवाला देते हुए नोएडा-दिल्ली सीमा पर ‘‘यथा स्थिति’’ बनाए रखने पर जोर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget