एक्सप्लोरर

बेंगलुरु: प्रवासी भारतीय दिवस समारोह आज से शुरु, 6000 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

बेंगलुरु: तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन आज से बंगलुरु में शुरू हो रहा है जिसमें दुनिया भर से 6000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय का यह अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है. प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के इस 14वें संस्करण का आयोजन बेंगलुरू इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर में हो रहा है.

यह प्रवासी भारतीय समुदाय के लिए एक मंच के रूप में काम करता है कि वे अपने विभिन्न मुद्दों के बारे में सरकार से चर्चा कर सकें और भारत में निवेश के अवसर तलाश सकें. इसके साथ ही यह आयोजन विदेशों में रह रहे भारतीयों को दुनिया के विभिन्न भागों में रह रहे भारतीय समुदाय से मिलने जुलने व संपर्क बनाने का अवसर देता है. पीबीडी 2017 के लिए कुल मिलाकर 6346 पंजीकरण हुए हैं. इसके तहत आज नवोन्वेष व स्टार्टअप पर केंद्रित युवा प्रवासी भारतीय दिवस होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जनवरी को इस कार्य्रकम को संबोधित करेंगे. इसी दिन एक विशेष सत्र में आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगे. इस आयोजन के दौरान 240 से अधिक कलाकार भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों को दिखाने वाले कार्य्रकम पेश करेंगे.

पीबीडी 2017 के मुख्य अतिथि पुर्तगाल के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री एंतोनियो कोस्ता होंगे. वहीं युवा पीबीडी के विशिष्ट अतिथि सूरीनाम के उप राष्ट्रपति माइकल अश्विन सत्येंद्र अधीन होंगे. आयोजन में कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे जो कि सरकार के विभिन्न कदमों व पहलों पर रोशनी डाल सकते हैं.

गौरतलब है कि पीबीडी की शुरुआत 2003 में वाजपेयी सरकार ने की थी. पहले यह सालाना आयोजन था जिसे पिछले साल द्विवाषिर्क कर दिया गया. पीबीडी में 9 जनवरी को मुख्य दिवस होता है क्योंकि 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे. इस आयोजन में व्यापार के लिए अलग से बैठकों का प्रावधान भी किया गया है. कर्नाटक इसका सहभागी राज्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget