एक्सप्लोरर

Pawan Khera Targets BJP: आखिरी एक घंटे में 16 लाख लोगों ने की वोटिंग, पवन खेड़ा बोले- गुजरात में आया इच्छाधारी वोट का नया मॉडल

Pawan Khera: बीजेपी के चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा, गुजरात में इच्छाधारी वोट का यह नया मॉडल आ रहा है. हमें इसके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है.

Pawan Khera On Gujarat Election Result: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है, जिसके बाद अब कांग्रेस ने सोमवार (12 दिसंबर) को कहा, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पांच दिसंबर को आखिरी एक घंटे में 16 लाख वोट पड़े, जो इच्छाधारी वोट का मॉडल है. पार्टी के मीडिया और प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा, भारत को लोकतंत्र मुक्त बनाने की कोशिशों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है.

पवन खेड़ा ने कहा, अखबारों में छपी कुछ खबरों में कहा गया है कि गुजरात (Gujarat) में दूसरे चरण के चुनाव में आखिरी एक घंटे में 16 लाख वोट पड़े. हम उम्मीदवारों से फार्म 17 सी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो निर्वाचन अधिकारी देते हैं, ताकि आखिरी एक घंटे में पड़े वोट के आंकड़ों का पता चल सके. 

खेड़ा ने कहा, वडोदरा और अहमदाबाद में आखिरी घंटे में बहुत ज्यादा मतदान हुआ, सूरत और राजकोट में भी कहीं-कहीं ऐसा हुआ. एक वोट डालने में 60 सेकेंड का वक्त लगता है, लेकिन शाम पांच से छह बजे के बीच औसतन एक वोट डालने में 45 सेकेंड लगे. इन आंकड़ों के मुताबिक, एक-एक बूथ के बाहर अफरातफरी, भगदड़ मच जानी चाहिए थी, लेकिन इतनी भीड़ वहां नहीं थी. उन्होंने यह भी दावा किया, गुजरात में शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच मत प्रतिशत में 6.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. कई जगह वोट प्रतिशत में 11.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई. इसके साथ ही कहा,  60 सेकेंड से कम समय में वोट डालना किसी मतदाता के लिए संभव नहीं है. नेता ने  यह भी दावा किया, वडोदरा में कुछ सीट पर आखिरी एक घंटे के मतदान में 10.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

"साहेब की इच्छा करने से ही पड़ जा रहे हैं वोट"
खेड़ा ने कहा, इच्छाधारी वोट का यह नया मॉडल आ रहा है. साहेब की इच्छा करने से ही वोट पड़ जा रहे हैं. चुनाव-मुक्त भारत, लोकतंत्र-मुक्त भारत बनाने की कोशिश के खिलाफ गंभीरता से आवाज उठाने की जरूरत है. बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज  की. इस हिसाब से पार्टी ने राज्य में 86 प्रतिशत सीटों पर कब्जा किया है, जबकि कांग्रेस को 17 सीट ही मिली. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022  में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान हुआ था. चुनाव में पहले चरण में 89 सीटों पर वोट डाले गए, वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान हुआ. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget