एक्सप्लोरर

Pension Scheme: विधवाओं और बुजुर्गों को मिलने वाली 200-500 रुपये की पेंशन से संसदीय पैनल नाखुश, कहा- ये मंजूर नहीं

House Panel On NSAP: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को 200 रुपये से लेकर 500 रुपये दिए जाते हैं. इस पर संसदीय पैनल ने नाखुशी जाहिर की है.

Parliamentary Panel On Pension: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत बुजुर्ग, विधवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पेंशन को लेकर संसद में एक संसदीय पैनल खासा नाखुश रहा. पैनल ने पेंशन की मामूली राशि को लेकर अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह "बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है."

पैनल ने ग्रामीण विकास मंत्रालय को कैबिनेट के लिए एक नया प्रस्ताव बनाने और पेंशन राशि बढ़ाने के लिए तत्काल जोर देते हुए "अपनी ठोस क्षमताओं का उपयोग करने" की सिफारिश की है. एनएसएपी के तहत कवर किए गए गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी के तीन करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं और इस योजना के तहत पेंशन बढ़ाने को लेकर बार-बार की गई मांग के बावजूद इसमें को कोई परिवर्तन नहीं किया गया.

स्थाई समिति की रिपोर्ट में क्या?

ग्रामीण विकास और पंचायती राज पर 31 सदस्यीय स्थायी समिति ने ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अनुदान मांगों को लेकर 2023-24 पर अपनी रिपोर्ट में कहा है "ये समझ से परे है कि इतनी कम सहायता राशि उन लाभार्थियों को किस प्रकार की सहायता कैसे प्रदान कर सकती है जो समाज के हाशिए पर और आर्थिक रूप से संकटग्रस्त वर्ग से संबंधित हैं.”

कनिमोझी करुणानिधि की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मामूली सहायता राशि लंबे समय से समिति के लिए चिंता का कारण रही है. समिति ने कहा, “समिति को यह बहुत कम राशि लगती है, जब जीवन यापन की लागत में इतनी बढ़ोत्तरी हुई है, यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.”

क्या है एनएसएपी?

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पूरी तरह से केंद्र सरकार का प्रायोजित कार्यक्रम है. इसमें योग्य लाभार्थियों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के तहत मात्र 200 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति माह तक दिए जाते हैं.

इसके अलावा एनएसएपी में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (एनएफबीएस) भी शामिल है जिसमें परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर बीपीएल परिवारों को 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है. वहीं, अन्नपूर्णा योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त नहीं करने वाले बीपीएल वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिमाह 10 किलो अनाज दिया जाता है. एनएफबीएस और अन्नपूर्णा मांग आधारित योजनाएं हैं.

ये भी पढ़ें: BPL परिवारों को हर महीने पैसे देगी कर्नाटक सरकार, जानिए कितने मिलेंगे और क्या है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget