एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session: विपक्ष के हंगामे के चलते तीसरे दिन भी बाधित हुई संसद की कार्यवाही, धरने पर बैठे रहे निलंबित सांसद

Parliament Winter Session News: सत्र के तीसरे दिन भी संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसद जुटे और केंद्र के 12 सांसदों के निलंबन के फैसले का विरोध किया.

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच गतिरोध खत्म नहीं हुआ और इसी का नतीजा रहा कि संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही. हालांकि दोपहर के बाद लोकसभा की कार्यवाही तो फिर भी चल पाई, लेकिन राज्यसभा की कार्यवाही इसी हंगामे की भेंट चढ़ गई.

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी सुबह 10 बजे से ही संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसद जुट गए और केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसके तहत राज्यसभा में विपक्ष के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है. विपक्ष के सांसदों का कहना था कि केंद्र सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने चाहती है और इसी वजह से विपक्षी सांसदों को नियमों को ताक पर रखकर निलंबित किया गया.

हालांकि इस प्रदर्शन के बाद तमाम विपक्षी सांसद तो सदन में वापस लौटे, लेकिन जिन सांसदों को निलंबित किया गया है वो संसद भवन परिसर में ही गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए. सांसदों का कहना था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया जो वो माफी मांगे. जब तक उनका निलंबन वापस नहीं होता तब तक वो इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे.

निलंबित सांसद तो गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठ गए, लेकिन जो विपक्षी सांसद संसद के दोनों सदनों के अंदर गए उन्होंने भी एक बार फिर से निलंबित सांसदों के पक्ष में सदन के अंदर आवाज बुलंद की. इसके चलते राज्यसभा चेयरमैन ने भी उनके रवैया से नाराजगी जताई तो लोकसभा के स्पीकर ने संसद के अंदर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों को कड़ी फटकार भी लगाई.

और इस तरह से शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया. हालांकि आज अगर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलती तो महंगाई जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की मांग वाले नोटिस पर बात हो सकती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका.

Petrol Rate Cut In Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर 8 रुपये VAT घटाया, जानें अब क्या हो गया नया दाम

Farmers Protest: आंदोलन के कारण मरने वाले किसानों का कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं- केंद्र ने संसद में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget