एक्सप्लोरर

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, अब डिजिटल पेन और इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट से लगेगी अटेंडेंस

Parliament: सांसद अब अपनी उपस्थिति डिजिटल पेन और इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट के माध्यम से दर्ज करेंगे, जिससे संसद को कागज रहित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे.

Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा के सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए डिजिटल पेन और टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार ये पहल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में संसद को कागज रहित बनाने के प्रयास का हिस्सा है. लोकसभा के चैंबर लॉबी में चार काउंटर पर इलेक्ट्रॉनिक टैब उपलब्ध कराए गए हैं जहां सांसद डिजिटल तकनीक से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे.

सबसे पहले सांसदों को टैबलेट पर ड्रॉपडाउन मेन्यू से अपना नाम चुनना होगा. फिर डिजिटल पेन से साइन करके 'सबमिट' बटन दबाना होगा. इसके साथ ही तकनीकी सहायता के लिए हर काउंटर पर नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के इंजीनियर मौजूद रहेंगे. हालांकि पहले की तरह यहां पर एक फिजिकल रजिस्टर भी उपलब्ध रहेंगे, लेकिन सांसदों से अनुरोध किया गया है कि वे डिजिटल तकनीकों को प्राथमिकता दें.

डिजिटल तकनीक से सांसदों को अपनी उपस्थिति करनी होगी दर्ज
संसद सत्र के दौरान दैनिक भत्ता प्राप्त करने के लिए सांसदों को अपनी उपस्थिति दर्ज करना बेहद जरूरी है. बता दें कि पहले यह उपस्थिति मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज की जाती थी. इस डिजिटल तकनीक की मदद से न केवल प्रक्रिया को सरल बनाया गया है बल्कि ये संसद में कागज के बढ़ते इस्तेमाल को कम करने का भी बड़ा कदम है.

शीतकालीन सत्र की विशेषताएं
संसद का यह शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा जिसमें 16 विधेयक चर्चा और विचार के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं. इनमें वक्फ संशोधन विधेयक भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक कल यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की कोई बैठक नहीं होगी.  ये दिन भारतीय संविधान के महत्व को याद करने और उसकी वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है.


ये भी पढ़ें: संसद का शीतकालीन कल, संभल और मणिपुर हिंसा पर हंगामे के आसार; मोदी सरकार पेश करेगी वक्फ विधेयक समेत ये बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget