एक्सप्लोरर

Parliament Winter Session 2022: 7 दिसम्बर से शुरू होगा सत्र, 29 दिसंबर तक चलेगा, नोटिफिकेशन जारी

Parliament Winter Session 2022: इस बार संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर को खत्म होगा. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Parliament Winter Session 2022: संसद के शीतकालीन सत्र का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है. सत्र 7 दिसम्बर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा. राष्ट्रपति की अनुमति के बाद लोकसभा और राज्य सभा ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी करके तारीखें अधिसूचित कर दी हैं. लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, 17वीं लोकसभा का 10वां सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और सरकारी कामकाज के अनुरूप यह 29 दिसंबर को समाप्त हो सकता है.

सूत्रों ने कहा कि सत्र पुराने संसद भवन में आयोजित होने की संभावना है, क्योंकि नए भवन का निर्माण साल के अंत तक खिंच सकता है. दोनों सदनों द्वारा जारी समान अधिसूचनाओं में कहा गया है, 'सरकारी कामकाज की अनिवार्यताओं के अधीन, बृहस्पतिवार 29 दिसंबर 2022 को सत्र समाप्त होने की संभावना है.'

सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए आम सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठकें बुलाएंगे. इसके साथ ही सरकार संसद सत्र के लिए विधायी कार्य को अंतिम रूप देने के लिए भी सर्वदलीय बैठक बुलाएगी.

संसदीय कार्य मंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है और सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं, लेकिन ऐसे उदाहरण भी हैं जब 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था. एक दिन पहले ही, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया था, ‘‘संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा. 23 दिनों के इस सत्र में 17 बैठकें होंगी.’’

जोशी ने अपने ट्वीट में कहा था कि आजादी के अमृतकाल में सत्र के दौरान विधायी कार्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हूं. इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री ने कहा था, ‘‘सार्थक चर्चा को लेकर आशान्वित हूं.’’

गुजरात चुनाव के मतदान के बाद शुरू हो रहा सत्र

संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये मतदान समाप्त होने के बाद हो रहा है. गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान 12 नवंबर को हो चुका है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में मतगणना आठ दिसंबर को होगी. 

यह भी पढ़ें: PM Modi Kashi Visit: 'ये भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र', काशी तमिल संगमम के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget