एक्सप्लोरर

संसद सत्र: सरकार से पूछे जा सकेंगे लिखित सवाल, विरोध के बाद आंशिक रूप से बहाल हुआ प्रश्नकाल

कोरोना से बचाव के तहत इस बार हर सदस्य को अपने प्रश्न का नोटिस ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया है.लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ दिनों पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा था.

नई दिल्ली: 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के दौरान प्रश्न काल को स्थगित करने का फ़ैसला लिया गया है. इस फ़ैसले पर टीएमसी, कांग्रेस और सीपीएम जैसी विरोधी पार्टियों ने सख़्त ऐतराज़ और विरोध जताया था. विपक्ष के इस विरोध का असर हुआ है. लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक इस फ़ैसले में बदलाव किया गया है. दोनों सदनों में अब सदस्यों को अतारांकित यानि लिखित सवाल पूछने की इजाज़त दे दी गई है.

अतारांकित या लिखित प्रश्न वो होते हैं जिनका सदस्यों को लिखित जवाब ही दिया जाता है. इन प्रश्नों का मौखिक सवाल नहीं दिया जाता. ऐसे प्रश्नों को पूछने के लिए सदस्यों को 15 दिन पहले नोटिस देना पड़ता है लेकिन इस बार नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. सदस्यों से कहा गया है कि वैसे प्रश्नों का नोटिस 4 सितंबर तक दे दिया जाए जिनके लिखित जवाब सदन में 14 , 15 और 16 सितंबर को दिए जाएंगे.

विरोध के बाद सरकार ने की पहल

कोरोना से बचाव के तहत इस बार हर सदस्य को अपने प्रश्न का नोटिस ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया है. सूत्रों के मुताबिक़ लिखित सवाल जवाब को बहाल करने की पहल सरकार की ओर से बुधवार को शुरू की गई. तृणमूल कांग्रेस और सीपीएम के विरोध के बाद सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राज्यसभा सभापति और लोकसभा स्पीकर को सरकार की मंशा से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार लिखित सवाल जवाब के लिए तैयार है. हालांकि सरकार के सूत्रों ने दावा किया कि प्रश्नकाल को स्थगित करने का फ़ैसला सभी दलों से विचार विमर्श के बाद ही किया गया था.

टीएमसी ने किया था विरोध

प्रश्नकाल को स्थगित किए जाने के फ़ैसले के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बहाने सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि यह सरकार का एकतरफा फैसला है और इस पर पहले सर्वदलीय बैठक में बातचीत होनी चाहिए थी.

अधीर रंजन चौधरी ने लिखी थी चिट्ठी

लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के सदन में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कुछ दिनों पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा था. उस पत्र में चौधरी ने लोकसभा स्पीकर से प्रश्नकाल और शून्यकाल संगीत नहीं किए जाने की मांग की थी.  विपक्षी नेताओं का कहना है कि प्रश्नकाल के दौरान सांसदों को सरकार से सवाल जवाब करने का मौका मिलता है जिससे सरकार की जवाबदेही तय होती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget