एक्सप्लोरर

संसद में सुरक्षा बड़ी चूक: स्‍मोक बॉम्‍ब अटैक से एक दिन पहले CPWD ने निकाला था कौन सा सिक्‍योरिटी टेंडर?

Parliament Construction Tender: संसद में घुसे घुसपैठियों ने स्मॉम बॉम्ब का इस्तेमाल किया था, जिसकी वजह से परिसर में पीले रंग का धुआं फैल गया.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में घुसपैठ हुई है. हालांकि, संसद में स्मॉक बॉम्ब अटैक से एक दिन पहले ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने संसद परिसर की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए एक टेंडर निकाला था. संसद परिसर के लिए गैजेट और बुलेटप्रूफ बैरियर सहित अतिरिक्त सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खातिर टेंडर जारी किए गए थे. 

सीपीडब्ल्यूडी ने ही संसद भवन परिसर का निर्माण किया है और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी के पास ही है. संसद में बुधवार (13 दिसंबर) को सेंधमारी हुई. इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार को सीपीडब्ल्यूडी ने रिस्पेशन लाउंज के पुनर्विकास, सिक्योरिटी ब्लॉक, ईएंडएम (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) सर्विस, सिक्योरिटी गैजेट, बुलेट-प्रूफ मोर्चा और सीवरेज सहित परिसर के बाहरी विकास के लिए कंपनियों से बोलियां लगाने को कहा था. 

नए प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 35 करोड़ रुपये 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, संसद भवन परिसर में रखरखाव और नए निर्माण के लिए सीपीडब्ल्यूडी एक प्रोजेक्ट चला रहा है. इस प्रोजेक्ट का नाम 'संसद परिसर में रिसेप्शन लाउंज और अन्य सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का पुनर्विकास' है. सीपीडब्ल्यूडी टेंडर के डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि इस प्रोजेक्ट पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं. पूरा प्रोजेक्ट कुल मिलाकर पांच महीने में तैयार होने वाला है. सीपीडब्ल्यूडी के प्रवक्ता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. 

नए संसद भवन में चल रहा काम

सूत्रों के मुताबिक, नए संसद भवन और संसद परिसर में अभी भी काम चल रहा है. अगस्त में दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को नई इमारत में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि, उस समय से ही बिल्डिंग में थोड़ा बहुत काम चल रहा है. उस काम बाहर भी किया जा रहा है. 

अतिरिक्त सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर निकालने के अलावा सीपीडब्ल्यूडी ने इस हफ्ते संसद परिसर में भूनिर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी किया. इस टेंडर में सिंचाई, जल निकासी, सड़क, फुटपाथ और बागवानी पर काम करने के लिए कंपनियों से बोलियां लगाने को कहा गया.

यह भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा चूक मामला: नीमराना में छठे घुसपैठिए को पकड़ने पहुंची स्पेशल सेल की टीम, फरार हुआ आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget