एक्सप्लोरर

'फेसबुक पर हुई दोस्ती और फिर...', संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में खुलासा

Parliament Security Breach Case: संसद की सुरक्षा चूक मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने आरोप‍ियों से की गई प्रारंभ‍िक पूछताछ में खुलासा क‍िया क‍ि उन्‍होंने जनवरी माह में इसकी पूरी प्‍लान‍िंग की थी. 

Parliament Security Breach Case: 13 द‍िसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक के मामले ने एक बार देश को ह‍िला कर रख द‍िया है. इस बीच इस मामले की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंस‍ियों की ओर से की गई प्रारंभ‍िक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. 

इंड‍ियन एक्‍सप्रेस की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया क‍ि ग‍िरफ्तार 4 आरोपी देश के अलग-अलग ह‍िस्‍सों से संबंध रखते हैं और करीब डेढ साल पहले इन सभी की मुलाकात सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर हुई थी. यह सभी भगत स‍िंह (Bhagat Singh) के नाम से बने एक ग्रुप का ह‍िस्‍सा थे.   

संसद के अंदर और बाहर से 4 आरोप‍ियों की हुई थी गिरफ्तारी 

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंस‍ियों ने बुधवार (13 द‍िसंबर)  को संसद के अंदर और बाहर से इन सभी की गिरफ्तारी की थी. इस के बाद पुल‍िस इन सभी से पूछताछ कर इनके सदन में घुसने और इस तरह की वारदात को अंजाम देने के पीछे के मकसद को जानने की कोश‍िश में जुटी है. 

पुल‍िस के मुताब‍िक, इस मामले में एक पांचवां आरोपी भी है ज‍िसकी पहचान विशाल शर्मा उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई. पुल‍िस ने इन चारों की ग‍िरफ्तारी के बाद गुरुग्राम स्‍थ‍ित उसके आवास से उसको भी पकड़ ल‍िया है. हालांक‍ि, संसद सुरक्षा प्रकरण मामले जुड़े छठे आरोपी का भी द‍िल्‍ली पुल‍िस की जांच टीम को पता चला है जिसकी पहचान ललित झा के रूप में की गई जोक‍ि अभी फरार चल रहा है. 

अलग-अलग जगहों से राजधानी पहुंचे थे चारों आरोपी 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूदने वाले मनोरंजन डी और सागर शर्मा और  संसद के बाहर 'स्‍मोग कैन' खोलने वाली नीलम आजाद और अमोल शिंदे पिछले कुछ दिनों पहले ही अलग-अलग समय पर राजधानी द‍िल्‍ली पहुंचे थे. ललित झा ही उनको कथित तौर पर 'गुरुग्राम' में अपने फ्रेंड विशाल शर्मा उर्फ ​​विक्की के घर ले गया था. 

फरार आरोपी ने पोस्‍ट की थी सुरक्षा चूक के बाद व‍िरोध प्रदर्शन की वीड‍ियो 

सुरक्षा उल्‍लंघन के बाद लल‍ित झा की ओर से ही सांसद के बाहर के व‍िरोध प्रदर्शन से जुड़ा एक वीड‍ियो क्‍ल‍िप भी सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट क‍िया थ ज‍िसमें नीलम और श‍िंदे 'स्‍मोक कैन' से कलरफुल स्‍मॉग छोड़ते हुए द‍िखाया गया. 

संसद पर‍िसर की रेकी करने के बाद द‍िया घटना को अंजाम 

मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, पुलिस सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया क‍ि आरोपी ने जनवरी में स‍िक्‍युर‍िटी ब्रीच यानी सुरक्षा उल्लंघन की पूरी प्‍लान‍िंग बनाई. मनोरंजन ने मॉनसून सत्र के दौरान संसद परिसर का दौरा करते हुए उसकी पूरी रेकी की थी. 

मौजूदा सरकार की कार्यशैली व कई दूसरे मुद्दे पर नाराजगी को बताया वजह 

एक सूत्र ने उनकी प्रारंभिक पूछताछ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ''इन्‍वेस्‍ट‍िगेशन के दौरान, उन्होंने दावा किया कि वे मौजूदा सरकार की कार्यशैली से खुश नहीं थे. वहीं, मणिपुर, किसान प्रदर्शन और महंगाई से जुड़े मुद्दों पर देश को एक मैसेज भेजना चाहते थे. 
 
सूत्र का कहना है, "उन्होंने दावा किया कि उन्‍होंने शहीद भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हुए उनकी तरह ही एक संदेश भेजने के ल‍िए संसद जाने का फैसला किया."

आरोपी मंनोरंजन ने 14 द‍िसंबर का मांगा था व‍िज‍िटर्स पास 

सूत्रों के मुताब‍िक, ''मनोरंजन ने कुछ दिन पहले अपने स्‍थानीय सांसद प्रताप सिम्हा के निजी स्टाफ से कॉर्ड‍िनेट करके 14 दिसंबर के लिए व‍िज‍िटर पास द‍िलाने का आग्रह किया था. आधिकारिक स्टाफ की ओर से उनको मंगलवार को फोन पर सूचना दी और पास कलेक्‍ट करने को कहा. उनका पास 14 द‍िसंबर की बजाय 13 दिसंबर के लिए बनाया गया था. बुधवार को वो गुरुग्राम से विक्की के घर से रेडियो टैक्सी में निकले और संसद भवन पहुंच गए.'' 

एफआईआर दर्ज करने से पहले ली गई कानूनी राय 
 
पुल‍िस सूत्र बताते हैं क‍ि संसद पहुंचने के बाद मनोरंजन और शर्मा अंदर चले गए, जबकि लल‍ित झा, नीलम आजाद और अमोल शिंदे बाहर इंतजार करते रहे. इस घटनाक्रम के बाद आरोपियों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है जहां उनसे खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की. सूत्रों ने कहा क‍ि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले कानूनी राय भी ली गई.''   

सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह की रही इन सभी की एक्‍ट‍िव‍िटी 

संसद की सुरक्षा का उल्लंघन करने से करीब 15-16 घंटे पहले शर्मा ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म मंच 'इंस्टाग्राम' पर शेयर एक आखिरी पोस्ट में कहा था: ''जीते या हारे, लेक‍िन कोशिश तो जरूरी है. अब देखना ये है, सफर कितना हसीन होगा… उम्मीद करते हैं फिर मुलाकात होगी. ''

इस मामले की एक अन्‍य आरोपी नीलम आजाद फेसबुक पर सक्रिय हैं. उसने सोशल मीड‍िया अकाउंट एफबी पर राजनीत‍िक रैलि‍यों में श‍िरकत करने से लेकर भगत स‍िंह और बीआर आंबेडकर की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हुई हैं. इसके अलावा कई पोस्‍ट जंतर-मंतर और उत्तर भारत के अन्य जगहों पर 2020-21 में क‍िए गए किसान विरोधी आंदोलन व प्रदर्शन की भी पोस्‍ट की हुई हैं.  

इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी पोस्ट में आरोपी शिंदे ने मुंबई के सीएसटी स्टेशन के सामने खड़े होकर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने दौड़, मुक्केबाजी और खेलों में पदक जीतने आद‍ि के कई वीडियो और तस्वीरों को भी शेयर क‍िया हुआ है.  

लल‍ित झा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, बाघा जतिन (जतीन्द्रनाथ मुखर्जी), सुभाष चंद्र बोस और राजा राम मोहन रॉय की तस्वीरें और उद्धरण शेयर क‍िए हैं. 

यह भी पढ़ें: Congress MPs Suspended: कांग्रेस के 5 लोकसभा सांसद संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget