एक्सप्लोरर

Parliament Session: मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, एक बार फिर महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Monsoon Session: सोमवार को मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई. विपक्षी दलों ने महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया.

Parliament Monsoon Session: संसद (Parliament) के मानसून सत्र (Monsoon Session) का आज दूसरा दिन है. एक बार फिर विपक्ष (Opposition) के आक्रामक रहने के आसार है. कांग्रेस (Congress) और दूसरे विपक्षी दल केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है. कांग्रेस आज सुबह 10 बजे से ही संसद के बाहर प्रदर्शन करेगी. इससे पहले सोमवार को मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई. विपक्षी दलों ने महंगाई, दूध और दही सहित कुछ खाद्य पदार्थों पर वस्तु एवं सेवाकर (GST) लगाए जाने, अग्निपथ योजना (Agnipath Ccheme) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया.

हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही में व्यवधान हुआ. कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

पीएम मोदी ने की विपक्षी दलों से अपील
इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सभी राजनीतिक दलों (Political Parties) के सदस्यों से संसद सत्र के समय का अधिक से अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि वे खुले मन से विभिन्न विषयों पर चर्चा और वाद विवाद करें तथा जरूरत पड़े तो आलोचना भी करें ताकि नीति और निर्णयों में बहुत ही सकारात्मक योगदान मिल सके.

‘सब की कोशिशों से ही सदन चलता है’
मानसून सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सब की कोशिशों से ही सदन चलता है, इसलिए सदन की गरिमा बढ़ाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए इस सत्र का राष्ट्रहित में सर्वाधिक उपयोग करें.’’ गौरतलब है कि संसद (Parliament) का मानसून सत्र (Monsoon Session) 12 अगस्त तक चलेगा. इसमें कुल 26 दिनों की अवधि में 18 बैठक होंगी.

यह भी पढ़ें: 

LAC Standoff: भारत-चीन के बीच 16वें दौर की बैठक में भी नहीं निकला ठोस समाधान, LAC पर स्थिरता बनाए रखने पर जताई सहमति

Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही, घरों को छोड़ सुरक्षित जगहों पर भागे लोग, मलबे में दबी गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget