एक्सप्लोरर

Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से भारी तबाही, घरों को छोड़ सुरक्षित जगहों पर भागे लोग, मलबे में दबी गाड़ियां

घरों के बाहर खड़े ट्रक भी मलबे में समा गए. सैलाब के रास्ते में जो ट्रक आए वो भी मलबे में दब गए हालांकि थोड़ी दूर पर खड़े ट्रक बच जरूर गए लेकिन मलबे की मार उनपर भी पड़ी है.

Himachal Pradesh Cloudburst: आफत का ये सैलाब काफी डराने वाला था. तस्वीरें ऐसी थी कि किसी की भी देखकर रूह कांप जाए. पहाड़ी से नीचे की तरफ तेजी से आता ये सैलाब जिस रास्ते से गुजरा सब कुछ बहाकर अपने साथ ले गया. हिमाचल के किन्नौर के शलखर गांव में सोमवार को बादल फटने से सैलाब आ गया. बादल फटने के बाद पहाड़ी के ऊपर से सैलाब जब नीचे पहुंचा तो और विकराल हो गया.

सैलाब के प्रवाह की आवाज डराने वाली है. किन्नौर के शलखर में बादल फटने के बाद जो सैलाब आया उससे नदी नाले सब उफान पर आ गए. घर के पास से पानी कितनी तेजी से बह रह रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे ये सैलाब घर को बहा ले जाने पर आमादा हो.

सब कुछ बहा ले गया सैलाब

पहाड़ी से होता हुआ सैलाब नदी नालों को चीरता जब आगे बढ़ा तो उसके रास्ते में जो कुछ आया वो सब बह गया. सैलाब का प्रवाह कम हुआ तो बर्बादी का मंजर नजर आने लगा. जिस रास्ते से भी सैलाब गुजरा वहां सिर्फ तबाही ही तबाही नजर आ रही थी.

सैलाब लोगों के घरों से बीच से होकर गुजरा. समदो चेक पोस्ट से पूह की तरफ़ करीब 7 किमी दूर बादल फटा था. कुदरत के इस क्रोध से लोगों के घर बार तबाह तो हो गए लेकिन गनीमत रही कि लोगों की जान बच गई. मलबे में सबकुछ जाम सा हो गया है. कई घर पूरी तरह मलबे में समा गए तो कुछ घरों के भीतर मलबा भर गया है.

मलबे में दबीं कई गाड़ियां

सैलाब के रास्ते में आये एक मंदिर को भी काफी नुकसान पहुंचा है. घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां मलबे में दबी हैं. कार, बुलडोजर, सबकुछ मलबे में दबा नजर आ रहा है. घरों के बाहर खड़े ट्रक भी मलबे में समा गए. सैलाब के रास्ते में जो ट्रक आए वो भी मलबे में दब गए हालांकि थोड़ी दूर पर खड़े ट्रक बच जरूर गए लेकिन मलबे की मार उन पर भी पड़ी है. सैलाब तो थम गया है लेकिन लोग अब भी डर सहमे हैं. पहाड़ों पर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है ऐसे में लोगों को डर है कि कहीं उनपर कुदरत का और क्रोध ना टूटे.

ये भी पढ़ें: Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव में भी BJP का माइक्रो मैनेजमेंट, वोटिंग के आखिरी समय तक रही नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget