एक्सप्लोरर

आज से संसद का मानसून सत्र, चीन और कश्मीर के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष!

संसद का मानसून सत्र आज से शुरु हो रहा है. मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा. संसद में सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के तरकश में कश्मीर, चीन सीमा विवाद, गौरक्षा जैसे मुद्दे हैं. हालांकि पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोनों सदनों के वर्तमान सदस्यों के निधन के मद्देनजर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिये स्थगित हो जायेगी.

नई दिल्ली:  

आज से शुरू मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं.  विपक्ष के पास कश्मीर के हालात से लेकर चीन के साथ विवाद और देश में गौरक्षा पर हो रही गुंडागर्दी जैसे मुद्दे हैं. केन्द्र की मोदी सरकार को इसका इल्म है.  इसीलिए सत्र से पहले ही विपक्ष को विवाद के मुद्दों पर भरोसे में लेने की कोशिश की गयी. इसके अलावा सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का गौरक्षा के नाम पर कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश भी दिया गया.

इन बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

मानसून सत्र के दौरान गौ रक्षकों से जुड़े घटनाक्रम, किसानों के प्रदर्शन, कश्मीर में तनाव, कुछ विपक्षी नेताओं के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार को लेकर कानून अनुपालन एजेंसियों की कार्रवाई, सिक्किम सेक्टर में चीन के साथ जारी गतिरोध जैसे मुद्दे उठेंगे और विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा.

विपक्ष की ओर से आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार को घेरने की संभावना है और रोजगार के अवसर एवं बेरोजगारी की समस्या को भी सदन में उठाया जा सकता है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सरकार विपक्ष की ओर से उठाये गए सभी मुद्दों पर नियमों के तहत चर्चा कराने को तैयार है.

लालू-ममता मामला भी उठेगा!

सत्र के दौरान आरजेडी ध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामलों की केन्द्रीय एजेंसियों की ओर से जांच किये जाने और ममता बनर्जी के टीएमसी के कुछ नेताओं पर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों की जांच का विषय भी सत्र के दौरान उठ सकता है.

लोकसभा में 21 बिल, राज्य सभा में 42 बिल पेंडिंग

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दलों में दो फाड़ होने की उम्मीद है क्योंकि लेफ्ट और जदयू की ओर से टीएमसी और आरजेडी का बचाव करने की संभावना नहीं दिख रही है. मॉनसून सत्र में कुल 19 बैठके होंगी 26 दिनों की कार्यावधि में चार प्राईवेट मेंम्बर्स दिवस होंगे. लोक सभा में 21 बिल और राज्य सभा में 42 बिल पेंडिंग है.

सत्र के पहले दिन आज संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोनों सदनों के वर्तमान सदस्यों के निधन के मद्देनजर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दिनभर के लिये स्थगित हो जायेगी. दो राज्यसभा सदस्यों बीजेपी सांसद अनिल माधव दवे और कांग्रेस सांसद पलवई गोवर्धन रेड्डी व लोकसभा सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया था. मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget