एक्सप्लोरर

'गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें...', संसद की सुरक्षा में चूक पर मल्लिकार्जुन खरगे ने घेरा, सरकार बोली- कांग्रेस कर रही राजनीति

Lok Sabha Security Breach: लोकसभा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मामले में जवाब देना चाहिए.

Congress On Lok Sabha Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्ष दलों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए कहा कि बहुत ही गंभीर घटना है. इसको लेकर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि राजनीति की जा रही है. 

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा, ''लोकसभा में जो दो लोग कूदकर गड़बड़ किए. इस दौरान यहां पर (राज्यसभा) में भी इसकी आवाज उठाई गई. समस्या बहुत गंभीर है. लोकसभा और राज्यसभा का सवाल नहीं है, लेकिन प्रश्न है कि इतनी सुरक्षा में कैसे किसी ने सेंध लगा दी.''

खरगे को बीच में रोकते हुए ही उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ''मामले की जानकारी मिलते ही मैंने डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी को फोन किया. मैंने उनसे अपडेट मांगा. ये चिंता का विषय है. समय दीजिए. इस पर खरगे कहा कि आप समय की बात करे हैं और यहां लोगों की जान जा रही है.

विपक्षी सांसदों का वॉकआउट
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि लोकसभा में हुई बेहद असामान्य घटनाओं और इस मामले पर बयान देने से गृह मंत्री अमित शाह के इंकार करने के कारण I.N.D.I.A की पार्टियों ने दोपहर राज्यसभा से वॉकआउट किया. बाईस साल पहले संसद पर हुए हमले के दिन ही सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होना गंभीर मामला है.

सरकार ने दिया जवाब
कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस इस घटना पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, ''जो घटना हुई है दुखद है. ऐसे में विपक्ष का रवैया है...देश को संदेश देना चाहिए कि हम सब देश की एकता और अखंडता के लिए साथ खड़े हैं. राज्यसभा से मैसेज जाना चाहिए कि देश की ताकत इन सब से ऊपर है. सदन जरूर चलना चाहिए. कांग्रेस राजनीति कर रही है.  ये देश के लिए अच्छा संदेश नहीं है. जांच चल रही है.''

दरअसल, लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीघा में से दो लोग संसद के भीतर कूद गए. इनकी पहचान सागर और मनोरंजन के रूप में हुई है. वहीं परिसर में मौजूद पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर प्रदर्शन करने वाले की पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है. 

ये भी पढ़ें- बीजेपी सांसद के मेहमान बन कर आए थे युवक, जूते में छिपाकर लाए थे स्प्रे, जानिए संसद में हुई चूक से जुड़ी हर बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget