एक्सप्लोरर

New Education Policy: स्कूली किताबों से मिलेगा वेदों का ज्ञान! गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान, संसद की स्थाई समिति ने दिया सुझाव

Education Ministry: संसद की स्थाई समिति ने स्कूली पाठ्यक्रम में वेदों और अन्य प्राचीन ग्रन्थों से जुड़ी शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की सिफारिश की है.

National Education Policy 2020: शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव करने की सिफारिश की है. समिति ने सरकार से सिफारिश की है कि स्कूली किताबों में सभी धर्मों से जुड़े महापुरुषों को शामिल किया जाना चाहिए. समिति का कहना है कि सरकार को स्कूली किताबों में धार्मिक शिक्षाओं की विविधता को उजागर करना चाहिए.

संसदीय स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि इसे संशोधित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) में शामिल किया जाना चाहिए. स्कूल में बच्चों को अर्थव्यवस्था और रक्षा उत्पादन में भारत के उदय के इतिहास को पढ़ाया जाना चाहिए. पाठ्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को भी शामिल करने का सुझाव दिया गया है. 

स्कूली किताबों से मिलेगा धर्म का ज्ञान

समिति ने सिफारिश की है कि NCERT और SCERT को स्कूली पाठ्यक्रम में वेदों और अन्य प्राचीन ग्रन्थों से जुड़ी शिक्षा और ज्ञान को शामिल करना चाहिए. समिति का तर्क है कि इससे बच्चों को जीवन और समाज से जुड़ी शिक्षा मिलेगी. ये सिफारिशें ऐसे समय में आई हैं जब राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) उस ढांचे को संशोधित कर रही है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्कूल पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों के लिए दिशानिर्देश निर्धारित करेगा.

गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को पढ़ाने की सुझाव

समिति ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पाठ्यपुस्तकों में समान महत्व के साथ शामिल किए जाने की मांग की. इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को NCERT के साथ मिलकर योजना तैयार करने का सुझाव दिया. समिति ने कहा, "देश में महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी अपराधियों के रूप में पेश किया गया है. राजवंशों को भी समानता से नहीं पढ़ाया जाता. सिख और मराठा इतिहास का खराब प्रतिनिधित्व और पाठ्यपुस्तकों में महिलाओं का कम जगह दी गई है. इसे सुधारा जाए."

शिक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किए कुछ सुझाव

शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा, "पैनल के विभिन्न सुझावों को स्वीकार कर लिया गया है. उन्हें नए पाठ्यक्रम ढांचे में शामिल किया जाएगा." शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि कक्षा 6 और 7 की इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में वेदों और भगवद गीता को पढ़ाया जाएगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समिति ने अन्य सभी धर्मों और प्राचीन ग्रंथों में दी गई शिक्षा को भी शामिल करने की मांग की. समिति ने कहा कि सुझावों को ढांचे के विकास में शामिल हितधारकों के साथ साझा किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Delhi AQI: दिल्ली में गंभीर हुई वायु गुणवत्ता, केंद्र सरकार के पैनल ने कहा अभी बंदिशों की जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu News: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में दो बड़े धमाके, 16 महिलाओं समेत 23 मजदूरों की मौत, कई घायल
Heat Wave Alert ! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हीट-वेव अलर्ट! UP-MP समेत इन राज्यों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन
श्रीनगर एयरपोर्ट से सुरक्षाकर्मियों ने दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया, बैग से मिला सैटेलाइट फोन

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
'10 रुपए देना है न...', बंगाल में दुकान पर अचानक रुककर PM मोदी ने खाई झालमुड़ी, शेयर किया वीडियो
मऊगंज में स्टंट और रफ्तार की खूनी रेस! महज 3 सेकेंड में तीन युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम
मऊगंज में स्टंट और रफ्तार की खूनी रेस! महज 3 सेकेंड में तीन युवकों की मौत, परिवार में पसरा मातम
KKR Playoff Scenario: 7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स? जानें समीकरण
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
'उनके जैसा कोई नहीं था...', 'गैगस्टर' में कैसे हुई थी कंगना रनौत की कास्टिंग? अनुराग बसु ने किया खुलासा
Video: पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
पठानों का स्वैग, बारात में पहुंचे बच्चों ने मेहमानों के बीच चलाई AK-47, वीडियो वायरल
Embed widget