एक्सप्लोरर

Parliament Budget Session Live: 'यूएस ऐड और सोरोस फाउंडेशन ने जिन्हें पैसे दिए, उसकी जांच हो', लोकसभा में निशिकांत दुबे की मांग

Parliament Budget Session Live: संसद के बजट का पहला सत्र बीते 31 जनवरी से शुरू हुआ, जोकि 13 फरवरी तक चलेगा. जबकि दूसरा सत्र 10 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा. एक फरवरी को वित्त मंत्री ने बजट पेश किया था.

Key Events
Parliament Budget Session Live Update Opposition demand discussion over US deport indian migrants  Parliament Budget Session Live: 'यूएस ऐड और सोरोस फाउंडेशन ने जिन्हें पैसे दिए, उसकी जांच हो', लोकसभा में निशिकांत दुबे की मांग
संसद का बजट सत्र
Source : PTI

Background

Paliament Budget Session Live Updates: संसद का बजट सत्र चल रहा है. संसद के दोनों सदन (लोकसभा और राज्यसभा) में विपक्ष लगातार अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों का मुद्दा उठा रहा है. इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों सदनों में जवाब भी दिया था. जयशंकर ने कहा था कि हमें 104 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजने की जानकारी थी. उन्होंने कहा कि यह कोई नहीं बात नहीं है, ऐसा पहले से भी होता रहा है. साल 2009 से लेकर हर साल अमेरिका ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजा. इसके बाद भी विपक्ष लगातार अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग कर रहा है.

इससे पहले महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा. विपक्ष ने महाकुंभ को लेकर संसद में चर्चा की मांग की थी. इसको लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया था. पीएम मोदी राज्यसभा में करीब डेढ़ घंटे तक बोले और उन्होंने इमरजेंसी, अंबेडकर, यूसीसी, आदिवासी, ट्रांसजेंडर और आरक्षण जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पर घेरा था. उन्होंने कहा कि हमारी तरह ही कांग्रेस की राजनीति में भी मूलमंत्र रहा है. जहां हमारा मूलमंत्र 'सबका साथ सबका विकास' है, वहीं कांग्रेस का मूलमंत्र 'दूसरे की लकीर छोटी करना' है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस से सबका साथ-सबका विकास की उम्मीद करना गलती है. 

एक फरवरी को वित्त मंत्री ने पेश किया था बजट  

बता दें कि संसद का बजट सत्र बीते 31 जनवरी से शुरू हुआ, जोकि 13 फरवरी तक चलेगा. जबकि दूसरा सत्र 10 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा. वित्त मंत्री सीतारमण ने एक फरवरी को 50 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. सबसे ज्यादा बजट रक्षा, ग्रामीण विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय को दिया गया. इस बजट में सबसे खास बात रही कि 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है.

13:03 PM (IST)  •  10 Feb 2025

Parliament Budget Session Live: निशिकांत के बयान पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोरोस फाउंडेशन, यूएस ऐड की फंडिंग की जांच की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा हो गया. विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मांग करते हुए कहा था कि जिन्हें भी फंडिंग मिली है, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए.

12:59 PM (IST)  •  10 Feb 2025

Parliament Budget Session Live: BJP सांसद निशिकांत दुबे ने फंडिंग को लेकर कांग्रेस पर उठाए सवाल

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन हुआ है. ट्रंप राष्ट्रपति बने हैं. उन्होंने यूएस ऐड को बंद कर दिया है क्योंकि वो सालों से भिन्न-भिन्न सरकारों को गिराने के लिए अपना पैसा खर्च करती है. उन्होंने पूछा कि यूएस ऐड ने ओपन सोसायटी फाउंडेशन जॉर्ज सोरोस को 5 हजार करोड़ रुपये भारत को टुकड़े करने के लिए दिया या नहीं दिया? इस फाउंडेशन ने राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसा दिया नहीं दिया. ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को पैसा दिया या नहीं? जकात फाउंडेशन जो वक्फ एक्ट का विरोध कर रही है, उस संगठन को यूएस ऐड ने पैसा दिया या नहीं दिया? इस फाउंडेशन को कांग्रेस सपोर्ट कर रही है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget