एक्सप्लोरर

Budget Session 2025: संसद पहुंचे पीएम मोदी ने बता दिया, कैसा होगा देश का बजट, इस सत्र में क्या है सरकार का प्लान

PM Modi On Budget 2025: पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक बिल पर सदन में चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ वह राष्ट्र की ताकत बढ़ाने का काम करने वाले कानून बनेंगे.

Parliament Budget session 2025: बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्ग समुदाय पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे. शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को वह संसद पहुंचे और देश को संबोधित किया. उन्होंने एक फरवरी को पेश होने जा रहे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को लेकर बात की और 2047 तक विकसित भारत बनाने का अपना संकल्प भी दोहराया.

पीएम मोदी ने कहा, "इस तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है. विश्वास से कह सकता हूं कि 2047 में विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा. यह बजट एक नया विश्वास पैदा करेगा, नई ऊर्जा देगा. उन्होंने ये भी कहा कि देशवासी सामूहिक प्रयास से इस संकल्प को परिपूर्ण करेंगे."

मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तीसरे टर्म में हम मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में मिशन मोड में आगे बढ़ते जा रहे हैं. इनोवेशन, इंक्लूजन और इन्वेस्टमेंट- ये लगातार हमारी आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहा है. पीएम मोदी ने बजट सत्र से पहले कहा कि इस सत्र में हमेशा की तरह कई ऐतिहासिक बिल पर सदन में चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ वो राष्ट्र की ताकत बढ़ाने की काम करने वाले कानून बनेंगे.

हर नारी को समान अधिकार मिले-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में विशेषकर नारी शक्ति के गौरव को पुनः स्थापित करना है. पंथ संप्रदाय के भेद से हटकर हर नारी को समान अधिकार मिले. इस दिशा में भी कई निर्णय लिए जाएंगे. नरेंद्र मोदी ने कहा, 'युवा देश है, युवा शक्ति है. आज जो 20-25 साल के नौजवान हैं, जब ये 45-50 साल के होंगे, तब वे विकसित भारत के सबसे बड़े लाभुक होंगे.' उन्होंने कहा कि साथियों देश की जनता ने मुझे तीसरी बार ये दायित्व दिया है. तीसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्ण बजट है. 

पीएम मोदी ने कहा, 'दस साल से मैं देख रहा हूं कि हर सत्र से पहले शरारत करने के लिए लोग तैयार बैठे रहते थे, यहां उनको हवा देने वालों की कमी नहीं है. पहला सत्र है जिसमें किसी भी विदेशी कोने से कोई चिंगारी नहीं उठी.'

 

यह भी पढ़ें:-
Jammu and Kashmir Counter Terrorism: पाकिस्तान की साजिश! रात के अंधेरे में भेजे 6-7 आतंकी, सेना ने फेल किए नापाक मंसूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget