एक्सप्लोरर

'परीक्षा के भवन में मेरी कलम चली...', स्टूडेंट्स ने गाया गाना तो पीएम मोदी भी शेयर करने से नहीं रोक पाए, कहा- लाजवाब

Pariksha Song: पीएम मोदी ने लिखा, "लाजवाब! सुरों में पिरोई गई विद्यार्थियों की यह भावना परीक्षा के उत्सव में नए रंग भरने वाली है, उन्हें उत्साहित करने वाली है." 

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत करते हैं. इसी बीच पिथौरागढ़ में स्थित केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर एक बेहद सुंदर गाना तैयार किया है. उनके गाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है. 

गाने के बोल हैं- 'चली रे चली, मेरी कलम चली... परीक्षा के भवन में मेरी कलम चली...' छात्रों के वीडियो को केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से ट्वीट किया गया है. इसे पीएम मोदी ने रीट्वीट किया है. वीडियो को रिट्वीट करते पीएम मोदी ने लिखा, "लाजवाब! सुरों में पिरोई गई विद्यार्थियों की यह भावना परीक्षा के उत्सव में नए रंग भरने वाली है, उन्हें उत्साहित करने वाली है." 

 

पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 27 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाला है. 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन का काम अब भी जारी है. 'परीक्षा पे चर्चा' 2023 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2022 से बढ़ाकर 27 जनवरी 2023 कर दी गई है. शिक्षा मंत्रालय ने लास्ट डेट बढ़ाने को लेकर जानकारी दी है. 

ऐसे कर सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन

पीएम मोदी के साथ बात करने के इच्छुक छात्र, शिक्षक और अभिभावक mygov.in और innovateindia.mygov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. सबसे पहले mygov.in या innovateindia.mygov.in पर जाएं. यहां Pariksha Pe Charcha 2023 को लेकर दी गई तस्वीर पर क्लिक करें. अब PARTICIPATE NOW के लिंक पर क्लिक करें. अब अपनी कैटेगरी चुनें जैसे छात्र, शिक्षक और अभिभावक आदि. मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट कर दें. 

2018 से हो रही है 'परीक्षा पे चर्चा' 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद किया था. इसके बाद से हर साल पीएम मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' करते हैं.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की, भारत आने का दिया न्यौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget