एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Chacha 2024: फिर परीक्षा पे चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, PM से इंटरेक्ट होंगे चार हजार छात्र

Pariksha Pe Chacha 2024: पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सातवां संस्करण आगामी 29 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है.

Pariksha Pe Chacha 2024 Seventh Edition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों से संवाद करने के बहुचर्चित कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' में एक बार फिर शामिल होने वाले हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है.

29 जनवरी को दिल्ली के 'भारत मंडपम' में 'परीक्षा पे चर्चा' संवाद आयोजित होगा. देश भर के छात्रों को इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी पढ़ाई के गुर सिखाते हैं. इस बार का कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' की सातवीं कड़ी है.

चार हजार से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद
एबीपी न्यूज के सूत्रों की मानें तो इस अनूठे संवाद कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक छात्र प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करेंगे. ये तमाम स्टूडेंट छठी से 12वीं तक की कक्षा के होंगे और उनके साथ इनके शिक्षक और अभिभावक भी हिस्सा ले सकते हैं. ये छात्र सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करेंगे.

एक करोड़ से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के सातवें संस्करण के लिए अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पिछले साल यह आंकड़ा 38.8 लाख था.  प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो विद्यार्थियों एवं एक शिक्षक और कला उत्सव तथा वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है.

दो हजार से अधिक छात्रों का होगा चयन
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘माइगव’ पोर्टल पर उनके प्रश्नों के आधार पर लगभग 2,050 प्रतिभागियों का चयन किया जायेगा और उन्हें एक विशेष ‘परीक्षा पे चर्चा’ किट प्रदान की जाएगी. शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीपीसी को लेकर देशभर में छात्रों के बीच व्यापक उत्साह देखा जा रहा है.

2018 से हो रही है परीक्षा पर चर्चा
पहला पीपीसी 2018 में आयोजित किया गया था, जहां 22,000 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था. पिछले साल यह संख्या बढ़कर 38 लाख से अधिक हो गई थी. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार तक 90 लाख से अधिक विद्यार्थियों, आठ लाख से अधिक शिक्षकों और लगभग दो लाख अभिभावक पंजीकरण करा चुके हैं."

ये भी पढ़ें: Loksabha Election: विधानसभा फॉर्मूले पर BJP, सीनियर नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी, ये राज्यसभा सांसद भी लिस्ट में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, इन राज्यों में जारी हुआ रेड और ऑरेंज अलर्ट
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget