एक्सप्लोरर

BHU में संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर का विरोध, परेश रावल ने छात्रों को याद दिलाई ये बात

परेश रावल ने संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर के विरोधियों को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने विरोधियों को ट्वीटर ज्ञान देते हुए याद दिलाया कि मुहम्मद रफी भी तो भजन गाते थे. अगर भाषा को धर्म से जोड़ दिया जाए तो फिर नौशाद साहब म्यूजिक कैसे कंपोज कर पाते?

नई दिल्ली: बॉलीवुड कलाकार और बीजेपी नेता परेश रावल ने एक ट्वीट के जरिए सबको अचंभित कर दिया है. आम तौर पर दक्षिणपंथियों का साथ देने वाले परेश रावल ने इस बार चर्चा में आए संस्कृत के मुस्लिम प्रोफेसर का साथ दिया है. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत प्रोफेसर फिरोज खान का समर्थन किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा,”प्रोफेसर फिरोज खान के खिलाफ किये जा रहे विरोध से हैरान हूं. धर्म का भाषा से क्या वास्ता ? विडंबना है कि फिरोज खान ने संस्कृत से एमए और पीएचडी किया है. भगवान के वास्ते इस मूर्खता को रोको.”

इससे पहले भी ट्वीट के जरिए परेश रावल ने फिरोज खान के विरोधियों को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने कहा था,”अगर किसी मुसलमान के संस्कृत पढ़ने का विरोध हो रहा है तब तो गायक मुहम्मद रफी को भजन नहीं गाना चाहिए था. नौशाद साहब को म्यूजिक कंपोज नहीं करनी चाहिए थी.”

बीजेपी से जुड़ने के बाद एक अलग तरह की बनी थी छवि

दरअसल हम परेश रावल की चर्चा यहां क्यों कर रहे हैं ? ये वही परेश रावल हैं जिन्होंने 2014 में गुजरात से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था और तभी से अभिनेता से नेता बने परेश रावल की बयानबाजी चर्चा में आने लगी. कई बार उनके ट्वीट और बयानबाजी को सत्ता के समर्थन में माना गया.

इसकी बानगी देखिए. 2017 में हैदराबाद के निजाम पर निशाना साधते परेश रावल ने राजवाडों की तुलना बंदरों से कर दी. राजपूत समाज की तरफ से विरोध होने पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी. मुंबई ताज हमले में शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन को बेंगलुरु से बताया. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से 21 बंदूकों की सलामी नहीं देने पर निशाना साधा. जबकि सच्चाई यही है कि उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेंगलुरू में अंतिम संस्कार किया गया था. राज्य सरकार की तरफ से उनके सम्मान में 21 तोपों की सलामी भी दी गई थी. उस वक्त परेश रावल ने ऐसा ट्वीट कर खुद अपनी किरकरी करवा ली. परेश भूल गये कि उस वक्त कर्नाटक में येदुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी. परेश रावल मशहूर लेखिका अरंधुति राय पर विवादित ट्वीट कर चुके हैं. मामला सामने आने के बाद उन्हें ट्ववीट डिलीट करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget