एक्सप्लोरर

गुजरात: Remdesivir मामले में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे परेश धनानी, जानिए पूरा मामला

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने प्रमुख एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर की खरीद और वितरण के मुद्दे पर राज्य बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल के खिलाफ गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने प्रमुख एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर की खरीद और वितरण के मुद्दे पर राज्य बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल के खिलाफ गुरुवार को गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने सूरत कार्यालय से 10 अप्रैल से रेमडेसिवीर की 5,000 शीशियों का नि:शुल्क वितरण शुरू किया है.

गुरुवार को हाईकोर्ट के समक्ष दायर अपनी याचिका में कांग्रेस नेता ने पाटिल और सूरत के बीजेपी विधायक हर्ष सांघवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि सांघवी फार्मेसी एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं का उल्लंघन कर दवा के वितरण में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की मदद कर रहे हैं. 

गुजरात में बुधवार को कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया. राज्य में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 7,410 नए मामले सामने, जबकि इस दौरान 73 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में अभी तक कुल 3,67,616 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि संक्रमण से 4,995 लोगों की मौत हुई है. विभाग के अनुसार, बुधवार को सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत अहमदाबाद जिले में हुई, वहीं राजकोट में 9, वड़ोदरा में 7, साबरकांठा और जूनागढ़ में दो-दो तथा अमरेली, दांग और गांधीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. राज्य में फिलहाल 39,250 एक्टि मरीज हैं.

14 दिन के एक मासूम की कोरोना से हुई मौत 

राज्य में 14 दिन के एक मासूम की कोरोना वायरस से मौत हो गई. रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित वसावा के बच्चे का जन्म होने के तीन बाद ही तबियत बिगड़ गई. रोहित बच्चे को व्यारा अस्पताल में ले गये, जहां टेस्ट में बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया. ये मामला सूरत से सामने आया है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्चे और माता-पिता को सूरत सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया.

वहां, माता-पिता का भी टेस्ट हुआ लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई. बच्चे को किडनी की भी समस्या थी और कोरोना पॉजिटिव होने के वजह से उसकी तबियत और बिगड़ गई. 11 दिनों तक मासूम ने कोरोना से जंग लड़ी लेकिन आखिरकार वह इससे हार गया. 

यह भी पढ़ें.

Exclusive: शुभेंदु अधिकारी को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बीजेपी पर लगाए नंदीग्राम चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget