एक्सप्लोरर

Exclusive: शुभेंदु अधिकारी को लेकर ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बीजेपी पर लगाए नंदीग्राम चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की. टीएमसी अध्यक्ष ने शुभेंदु अधिकारी को लेकर भी कई दावे किए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी पर जमकर निशाना साधा. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि अधिकारी साल 2014 के बाद से ही अमित शाह के संपर्क में थे. उन्होंने कहा कि जब शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में थे तब वे नहीं चाहते थे कि मैं कभी नंदीग्राम जाऊं.

ममता बनर्जी ने कहा, ''पूरा अधिकारी परिवार चाहता था कि मैं नहीं जाऊं नंदीग्राम. ऐसे में शुभेंदु अधिकारी के साथ कैसा व्यवहार होता. अधिकारी कभी विश्वसनीय नहीं थे. शुभेंदु अधिकारी इसलिए बीजेपी के पास गए हैं क्योंकि उनका पैसा फंसा हुआ है. साल 2014 से ही उनकी बातचीत अमित शाह से हो रही थी. नंदीग्राम में वे लोग पुलिस को भी कंट्रोल करते थे. जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं उससे हमारी पार्टी साफ हुई है.'' 

नंदीग्राम से चुनाव लड़ने को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपने कमिटमेंट पर हमेशा टिकी रहती हूं. जो उत्साह लोगों में दिखा, उसी के बाद मैंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का फैसला लिया.

ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में बीजेपी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की. 10 बूथ पर बीजेपी ने गड़बड़ी की है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री और टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद अधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए. शुभेंदु अधिकारी के इस फैसले के बाद ममता बनर्जी ने एलान किया था कि वे नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ेंगीं और ममता ने यहीं से नामांकन दाखिल किया. नंदीग्राम में दूसरे चरण में वोट डाले गए थे.

Exclusive: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में आगामी तीन चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget