एक्सप्लोरर

पंकज सिंह BSF के नए महानिदेशक नियुक्त, उनके पिता भी रह चुके हैं इस पद पर

पंकज सिंह आईपीएस अधिकारी एवं आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल की सेवानिवृत्ति के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे. बीएसएफ महानिदेशक का पद करीब तीन दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह भी संभाल चुके हैं.

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नए महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किए गए. यह पद करीब तीन दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह संभाल चुके हैं. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1988 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी सिंह वर्तमान में बल के नई दिल्ली मुख्यालय में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वह 31 अगस्त को बल के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे.

बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती देश की 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा की रक्षा करता है. बीएसएफ में करीब 2.65 लाख कर्मी हैं. सिंह (58) आईपीएस अधिकारी एवं आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल की सेवानिवृत्ति के बाद 31 अगस्त को कार्यभार संभालेंगे, जो गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने के बाद बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं. अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त बना दिया गया था.

पिता भी संभाल चुके हैं पद

सिंह के पिता एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने भी पूर्व में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक के रूप में नेतृत्व किया है. उन्हें कई पुलिस सुधार लाने के लिए जाना जाता है और साथ ही उन्हें 1993-94 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था. पंकज सिंह ने राजस्थान पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में भी काम किया है, जिस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों को सुलझाने के अलावा जम्मू कश्मीर को हिलाकर रख देने वाले एक कुख्यात सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश किया था.

पंकज सिंह ने जयपुर के महानिरीक्षक के रूप में भी काम किया है और बाद में अपराध शाखा का नेतृत्व किया. पंकज सिंह अगले वर्ष दिसंबर में बीएसएफ के डीजी के पद से सेवानिवृत्त होंगे. सरकार ने साथ ही 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव (एजीएमयूटी कैडर) को क्रमश: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का नया प्रमुख नियुक्त किया.

अस्थाना के पदभार संभालने से पहले श्रीवास्तव कुछ हफ्तों के लिए दिल्ली के प्रभारी पुलिस आयुक्त थे. इस बीच प्रकाश सिंह ने अपने बेटे को बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं.’ 1959 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह 1994 में बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे. वह वर्तमान में पुलिस फाउंडेशन और संस्थान के अध्यक्ष हैं, जो एक बहु-विषयक विचार मंच है जो पुलिस सुधारों और अनुसंधान, क्षमता निर्माण और नीति समर्थन के माध्यम से पुलिसिंग में सुधार के लिए काम करने के लिए समर्पित है.

यह भी पढ़ें: Defence News: भारत में पहली बार किसी प्राइवेट कंपनी ने बनाया हैंड ग्रेनेड, राजनाथ सिंह ने सेना को सौंपे 1 लाख गोला बारूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर युसूफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget