एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में पंचकुला पुलिस पहुंची रिटायर्ड कर्नल के घर, बर्थडे केक देख आंखों में आए आंसू

पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है. हर तरह की गतिविधि पर ब्रेक लगा हुआ है और सब-कुछ बंद है. इन सबके बीच ही पंचकुला से एक ऐसा वीडियो आया है जो सबका दिल जीत रहा है.

नई दिल्ली: पूरे देश में इस समय कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन हैं. इस लॉकडाउन को सुचारू रूप से चलाने की सबसे अहम जिम्मेदारी पुलिसवालों पर है. पुलिसवालों को लॉकडाउन के दौरान कई बार लोगों द्वारा बात नहीं माने जाने पर सख्ती भी करनी पड़ती है. हालांकि अब पंचकुला से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो पुलिस के मानवीय चेहरे को दिखाती है.

दरअसल पंचकुला से एक ऐसा वीडियो आया है जो सबका दिल जीत रहा है. पंचकुला पुलिस ने सेना से रिटायर एक कर्नल को उनके बर्थडे पर सरप्राइज किया और उनके घर पर केक लेकर पहुंच गई. लॉकडाउन के समय बर्थडे सेलिब्रेशन पर भी रोक लग गई है. कर्नल सीनियर सिटीजन हैं और अकेले रहते है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी ही तरह से रिएक्‍शन दे रहे हैं.

दरअसल पंचकुला पुलिस को रविवार को एक ट्वीट में टैग किया गया. यह ट्वीट 71 साल के रिटायर कर्नल करन पुरी के एक रिश्तेदार ने किया था. उन्होंने पुलिस से निवेदन किया था कि करन पुरी मंगलवार को 71 साल के हो रहे हैं और वह अकेले हैं. बच्चे विदेश में रहते हैं. पंचकुला पुलिस जन्मदिन मनाने में मदद करे.

बाद में पंचकुला पुलिस ने ट्वीट किया,"लॉकडाउन में जन्मदिन को स्पेशल बनाया जा सकता है.'' इसके बाद पंचकुला पुलिस ने एक टीम केक और बर्थडे कैप लेकर करण पुरी के घर भेजा और उनका जन्मदिन मनाया.

पंचकुला के पुलिस ऑफिसर पंकज नयन ने इसका वीडियो सबसे पहले शेयर किया. वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस फोर्स कर्नल करन पुरी के घर के बाहर से उन्‍हें आवाज लगाती है.

कर्नल पुरी थोड़ा सा कनफ्यूज हो जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं कि पुलिस उनके गेट पर क्‍यों आई है. वह अपना परिचय देते हैं और तभी पुलिस उनके लिए बर्थडे सॉन्‍ग गाती है. हैप्‍पी बर्थडे सुनकर कर्नल पुरी काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. वह कुछ सेकेंड्स के लिए किनारे जाते हैं और फिर रूमाल से आंसू पोंछने लगते हैं. इस दौरान पुलिस को कहते हुए सुना जा सकता है, 'हम भी आपकी फैमिली हैं सर.'' इसके बाद वह केक काटते हैं और उनका जन्मदिन मनाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget