एक्सप्लोरर
कैंसर की मरीज पाकिस्तानी महिला ने चिकित्सा वीजा के लिए मांगी सुषमा स्वराज की मदद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कैंसर से जूझ रही एक महिला ने यहां भारतीय दूतावास का वीजा आवेदन कथित तौर पर खारिज कर दिया गया. वीजा खारिज होने के बाद उपचार के लिए भारत आने में मदद के लिए उस महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अनुरोध किया है. फैजा तनवीर (25) बेहद गंभीर माने जाने वाले ओरल ट्यूमर एमीलोब्लास्टोमा से जूझ रही हैं. पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक वह गाजियाबाद में इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईडीसीएच) में दिखाना चाहती हैं और उपचार के लिए 10 लाख रूपये अग्रिम रूप से दे चुकी हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL






















