एक्सप्लोरर

मोहब्बत के इस अंजाम का अंदाजा नहीं था...पाक से आकर शादी कर ली लेकिन अब...

चंडीगढ़ : इस पाकिस्तानी नागरिक को भारत की एक लड़की से प्यार हो गया और वह उससे शादी करने के लिए यहां चला आया. दोनों ने शादी की और उनका एक बच्चा भी हुआ तो लगा जैसे उनके सारे ख्याब पूरे हो गए. लेकिन, कहानी का दुखद अंत यह है कि युवक को अब उसके देश पाकिस्तान वापिस भेजा जा रहा है.

अकबर दुरानी की कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी है

31 वर्षीय अकबर दुरानी की कहानी किसी फिल्म की कहानी जैसी है. यह पांच वर्ष की एक दुख भरी कहानी है. पाकिस्तान के हैदरबाद स्थित ओखरी निवासी दुरानी को वीजा नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने के लिए स्वदेश भेजने के वास्ते मध्य प्रदेश से यहां लाया गया है.

यह भी पढ़ें राहत इंदौरी ने पाक का न्योता ठुकराया, कहा- ‘दिल्ली में हमीं बोला करें अम्न की बोली, यारों...’

फेसबुक और स्काइप के जरिये सम्पर्क में आया था

दुरानी ने अपनी दुख भरी कहानी सुनाते हुए बताया कि वह 2011 में मध्य प्रदेश के देवास की रहने वाली सोफिया से फेसबुक और स्काइप के जरिये सम्पर्क में आया था. उसने कहा, ‘सोफिया के प्रति आकषर्ण के चलते मैंने वीजा लिया और अपनी मां के साथ देवास आ गया. वहां मैंने सोफिया के अभिभावकों से मुलाकात की, जो हमारी शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिर उन्होंने शर्त रखी कि विवाह के बाद मैं भारत में बस जाउं.’

हमारा विवाह हो गया और एक वर्ष बाद हमें एक लड़का हुआ

उसने कहा, ‘2013 में देवास में हमारा विवाह हो गया और एक वर्ष बाद हमें एक लड़का हुआ.’ उसके अनुसार चूंकि वह एक पर्यटन वीजा पर भारत आया था उसने दीर्घकालिक वीजा के लिए एफआरआरओ से सम्पर्क किया और उसे अर्जी देने के लिए कहा गया.

यह भी पढ़ें : शहीद की बेटी की देशभक्ति पर दंगल जारी, अब अनुपम खेर-जावेद अख्तर भी विवाद में कूदे

दो महीने पहले एफआरआरओ कार्यालय से सम्पर्क किया

उसने कहा, ‘मैंने अपना वीजा समाप्त होने से दो महीने पहले एफआरआरओ कार्यालय से सम्पर्क किया.’ उसने कहा, ‘जिस दिन मेरे वीजा की अवधि समाप्त हुई, मैं अपनी वीजा अर्जी की स्थिति का पता लगाने एफआरआरओ कार्यालय गया. वहां मुझे भारत में अधिक समय तक रहने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया.’

भारत में अधिक समय रहने के लिए उसे एक वर्ष की सजा सुनायी

अगस्त 2015 में एक अदालत ने वीजा नियमों का उल्लंघन करके भारत में अधिक समय रहने के लिए उसे एक वर्ष की सजा सुनायी. दुरानी ने कहा, ‘आठ अगस्त 2016 को मुझे जेल से रिहा किया गया और पाकिस्तान उच्चायोग से यात्रा दस्तावेज के लिए एक पुलिस थाने में रखा गया. इसमें छह महीने से अधिक का समय लग गया.’

यह भी पढ़ें : 30 सालों तक देश की सेवा करने वाला युद्धपोत INS विराट 6 मार्च को होगा रिटायर, जानें पूरी कहानी

पत्नी और बच्चे को मेरे साथ पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं

दुरानी ने कहा, ‘प्रेम कहानी का दुखद हिस्सा यह है कि मेरी पत्नी और बच्चे को मेरे साथ पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दी गई है. मेरी पत्नी के लिए मेरे बिना भारत में रहना मुश्किल होगा. वे मुझे विदा करने के लिए अमृतसर में हैं. अब मुझे दोबारा भारत यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी क्योंकि मैंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है.’ वह इसको लेकर भी आश्वस्त नहीं कि पाकिस्तानी उच्चायोग उसकी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र अरीज के लिए वीजा जारी करेगा या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget