एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने भेजा हथियारों से भरा ड्रोन, BSF ने मार गिराया

जम्मू के कठुआ में पाकिस्तानी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने शनिवार सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया. इस ड्रोन को पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था.

जम्मू: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तानी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने शनिवार सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया है. इस ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान हथियारों की एक खेप को भारत में भेजने की फिराक में था. जानकारी के मुताबिक, इस ड्रोन के ब्लेड आठ फ़ीट लम्बे थे. इस ड्रोन को पाकिस्तान से कंट्रोल किया जा रहा था. ड्रोन से M4 राइफल, ग्रेनेड और गोलियां बरामद की गई हैं.

अली भाई को भेजी जा रही थी हथियारों की खेप- दिलबाग सिंह

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि पाकिस्तान की तरफ़ से ड्रोन के ज़रिए भारतीय सीमा में हथियारों को गिराने की एक और साज़िश नाकाम हुई है. यह ड्रोन कितना बड़ा था इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते कि इस ड्रोन के ब्लेड आठ फ़ीट लम्बे थे. आशंका जताई जा रही है कि इस ड्रोन को सीमा पर भारत की पनसर पोस्ट के ठीक सामने बनी एक पाकिस्तानी पिकट से कंट्रोल किया जा रहा था.

उन्होंने आगे कहा कि इस ड्रोन के पेलोड की जाँच के दौरान सुरक्षाबलों को अमेरिका में बनी एक एम-4 राइफ़ल, दो मैगज़ीन और सात ग्रेनेड मिले है. उन्होंने दावा किया कि पेलोड की जाँच में यह भी सामने आया है कि हथियारों की यह खेप किसी अली भाई के नाम के आतंकी के नाम पर थी. ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी सुरक्षाबालों को इसी तरह के हथियार जम्मू के नगरोटा में हुए एंकाउंटर में मारे गए जैशे मोहम्मद के आतंकियों के पास से मिले थे.

सीमा पर अधिक सतर्कता बरतने की ज़रूरत

जम्मू में सुरक्षा का जायजा लेने के हुई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से सटी सीमा पर मौजूदा परिस्थितियों में अधिक सतर्कता बरतने की ज़रूरत है.

यह भी पढ़ें- 

भारत-चीन सीमा विवाद: वायुसेना प्रमुख बोले- गलवान के जांबाज़ों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सेक्टर 50 पिंक स्टेशन ट्रांसजेंडरो को किया समर्पित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
Live:इंडिया गेट जा रहे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात
Live: इंडिया गेट जा रहे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget