एक्सप्लोरर

CAA: भारतीय नागरिक बने कराची के ये ईसाई शख्स, पढ़ाई के लिए गए थे पाकिस्तान फिर वहीं बस गए

पाकिस्तानी ईसाई नागरिक परेरा ने गोवा की मारिया से शादी की और कराची से रिटायरमेंट के बाद वह 11 सितंबर 2013 को भारत आ गए थे.

गोवा सरकार ने बुधवार (28 अगस्त, 2024) को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के तहत एक पाकिस्तानी ईसाई नागरिक को मान्यता दी है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 78 साल के एक पाकिस्तानी ईसाई को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा, जिससे वह राज्य में सीएए के तहत नागरिकता हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बन गए.

जोसेफ फ्रांसिस परेरा गोवा की आजादी से पहले पढ़ाई के लिए पाकिस्तान गए थे और बाद में वहीं नौकरी करने लगे. पाकिस्तानी नागरिकता हासिल होने के बाद वह कराची में रह रहे थे, लेकिन 2013 में वह भारत लौट आए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि परेरा की शादी गोवा की एक महिला से हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किए जाने से पहले तक उन्हें भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे की मौजूदगी में परेरा को प्रमाण पत्र दिया.

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 1946 में जन्मे परेरा ने गोवा की मारिया से शादी की और रिटायरमेंट के बाद वह 11 सितंबर 2013 को भारत आ गए थे. मूल रूप से दक्षिण गोवा के परोदा गांव के रहने वाले परेरा अब अपने परिवार के साथ उसी जिले के कनसोलिम में रहते हैं.

मुख्यमंत्री सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि परेरा यह प्रमाण पत्र पाने वाले पहले गोवावासी हैं, लेकिन देशभर में कई लोगों ने भारतीय राष्ट्रीयता प्राप्त करने के लिए सीएए में संशोधन का लाभ उठाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे कई गोवावासी हैं जिन्हें सीएए के तहत इसी तरह नागरिकता दी जा सकती है. प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा के गृह विभाग ने ऐसे लोगों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई प्रमाण पत्र के लिए पात्र है, तो वे सरकार से संपर्क कर सकते हैं.'

यह भी पढ़ें:-
'ये कैसे IAS अफसर हैं?', भरी अदालत में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी को लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget