एक्सप्लोरर

सीज़फायर उल्लंघन में 3 नागरिक घायल, आज UN में पाकिस्तान को घेरेंगी सुषमा

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बीती रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में फिर से फायरिंग की. पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और गोले दागे गए. इस फायरिंग में तीन नागरिक घायल हुए हैं. पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की ओर से 9वीं बार सीजफायर उल्लंघन हुआ है.

पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है. बताते चलें कि बीते शुक्रवार को पाकिस्तान ने उल्टा भारत पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप मढ़ दिया. पाकिस्तान के इन आरोपों पर संयुक्त राष्ट्र में बीते शुक्रवार को भारत की ओर से जवाब दिया गया था. लेकिन आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया के सामने पाकिस्तान को लेकर सबसे बड़े प्लेटफार्म UNGA पर भारत का पक्ष रखेंगी.

पाकिस्तान को आज मिलेगा करारा जवाब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कल संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत के खिलाफ जहर उगला था. उन्होंने भारत पर झूठे आरोपों का पुलिंदा दुनिया के सामने रखा था. हालांकि कल ही संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंक को पालन वाले पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी थी. यूएन में भारत की प्रथम सचिव ईनम गंभीर ने ही शाहिद अब्बासी को करारा जवाब दिया था.

आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी एक-एक कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सारे आरोपों का जवाब देंगी. संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय समय के मुताबिक रात 8 बजे सुषमा स्वराज का संबोधन है. संबोधन में वे पाकिस्तान का जगजाहिर सच दुनिया के सामने रखेंगी और पाकिस्तान को टेररिस्तान का दर्जा देने की वजह एक-एक कर गिनाएंगी. इसमें युद्ध विराम तोड़ने से लेकर कश्मीर में आतंक फैलाने तक जैसी तमाम बातें शामिल होंगी.

पिछले दस दिनों से पाकिस्तान जम्मू से लगी सीमा पर गोलाबारी कर रहा है. पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में निर्दोष नागरिक घायल हो रहे हैं. पाकिस्तान सीमा पार से न सिर्फ आतंकवादियों को भारत भेजता है बल्कि उसने अपनी सरजमीं पर कई आतंकी फैक्ट्रियां भी लगा रखी हैं. भारत की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए पाकिस्तान ड्रग्स की बड़ी खेप सीमा पार से भेजता रहता है.

भारत कई बार दुनिया के सामने पाकिस्तान की साजिश के सबूत सौंप चुका है. इसके बावजूद पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं लेता. भारत की ओर से जब भी पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया जाता है वो गले लगकर पीठ में छुरा घोंप देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget