एक्सप्लोरर

पाकिस्तान एसजीपीसी ने अध्यक्ष बनने पर सिद्धू को दी बधाई, बीजेपी और अकाली दल ने साधा निशाना

पाकिस्तान एसजीपीसी ने अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई दी और उनसे करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खुलवाने में भूमिका अदा करने का आग्रह किया. इसको लेकर विपक्षी दलों ने सिद्धू पर निशाना साधा है.

चंडीगढ़ः पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई दी है. पीएसजीपीसी ने सोशल मीडिया के जरिए सिद्धू को बधाई देते हुए यह भी कहा कि यह दुनियाभर के सिखों के लिए गर्व का क्षण है. इसके साथ ही पीएसजीपीसी ने उनसे करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खुलवाने में भूमिका अदा करने का आग्रह किया. 

इसके बाद सिद्धू विपक्षी दलों के निशाने पर आए गए और शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी ने उन पर जुबानी हमला बोला. बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने खुद यह स्क्रिप्ट लिखी है. उन्होनें कहा कि कॉरिडोर को खोलने का फैसला केंद्र सरकार करेगी और इसमें सिद्धू की कोई भूमिका नहीं है. यह दोनों देश के बीच का मसला है.

अकाली दल ने कहा- कॉरिडोर के मामले में सिद्धू की कोई भूमिका नहीं रही
वहीं, अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पीएसजीपीसी को यह बात याद रखनी चाहिए  कि यह किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है, बल्कि दो देशों के बीच काम मामला है. उन्होनें कहा कि बधाई तो कोई किसी को भी दे सकता है लेकिन कॉरिडोर के मामले में सिद्धू की पहले भी कोई भूमिका नहीं थी और न आगे हो सकती है. चीमा ने केंद्र सरकार से कॉरिडोर को खोलने की मांग भी की. 

कैप्टन अमरिंदर ने पाकिस्तान को बताया था बड़ा खतरा
गौरतलब है कि सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के ताजपोशी समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को बड़ा खतरा बताया था. यह समारोह 23 जुलाई को हुआ था. कैप्टन ने कहा था पंजाब की करीब 600 किमी सीमा पाकिस्तान से लगती है और हमें सिक्योरिटी का ध्यान रखना है.

यह भी पढ़ें-

Kargil Vijay Divas: रक्षा मंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने कहा- जवानों की बहादुरी हमें हर दिन देती है प्रेरणा

Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget