एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस

India Coronavirus Cases: देश में कोरोना संक्रमण का कहर थम रहा है. लेकिन कोरोना के एक्टिव केस अभी भी चार लाख से ज्यादा हैं. चार लाख 20 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है.

Coronavirus Cases Today: भारत में कुछ समय से कोरोना की रफ्तार 40 हजार के आसपास थमी हुई है. लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामले 40 हजार के बेंच मार्क से नीचे दर्ज हुए. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 39,361 नए कोरोना केस आए और 416 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 35,968 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2977 एक्टिव केस बढ़ गए.


Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा बनी हुई है. कुल 4 लाख 11 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 14 लाख 11 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 20 हजार 967 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 5 लाख 3 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 


Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस

43 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 25 जुलाई तक देशभर में 43 करोड़ 51 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख 99 हजार टीके लगाए गए. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 45.37 करोड़ से ज्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है. राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 3.09 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 45 करोड़ 74 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 11.54 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.


Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस


Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • केरल में सबसे ज्यादा 17,466 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,71,530 हो गयी. जबकि 66 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 16,035 पर पहुंच गयी. केरल में संक्रमण की दर बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गयी.
  • महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 6,843 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 62,64,922 तक पहुंच गई. जबकि 123 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 1,31,552 हो गई.
  • पंजाब में कोविड के 54 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,98,794 हो गई और संक्रमण से छह और मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 16,266 हो गई है.
  • गुजरात में संक्रमण के 30 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,24,713 हो गई. बीते दिन संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 10,076 ही रही.
  • राजस्थान में 20 नए मामले सामने आए. संक्रमण से राज्य में अब तक 8952 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 8952 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • जम्मू-कश्मीर में 166 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,20,657 तक पहुंच गए. बीते 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई.
  • आंध्र प्रदेश में कल 2,252 नए मामले सामने आए, 15 मरीजों की मौत हो गई. महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 13,256 पर पहुंच गई है. 


Coronavirus Cases: थमती जा रही कोरोना की रफ्तार, लगातार चौथे दिन 40 हजार से कम आए केस

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Sawan 2021: आज सावन का पहला सोमवार, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हुई 'भस्म आरती'

महाराष्ट्र: बाढ़-बारिश से अब तक करीब 150 की मौत, सीएम उद्धव ठाकरे आज करेंगे सातारा का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget