एक्सप्लोरर

विदेशी राजनयिकों के कश्मीर दौरे की खबर से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, प्रेस रिलीज के जरिए ऐतराज जताया

पाकिस्तान ने एक प्रेस रिलीज के जरिए राजदूतों के जम्मू कश्मीर जाने पर एतराज जताया है. पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए भारत ऐसे कदम उठा रहा है.जानकारी के मुताबिक इस दल में अफ्रीका से लेकर मध्य एशिया और यूरोप तक विभिन्न देशों के राजनयिक शामिल हैं. हालांकि सुरक्षा कारणों से अभी इस दौरे से जुड़ी अधिक जानकारियों को साझा नहीं किया जा रहा है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में 4G इंटरनेट बहाली के बाद भारत सरकार एक बार फिर विदेशी राजनयिकों को सूबे का दौरा कराने का सिलसिला शुरू करने जा रही है. इस कड़ी में 17 फरवरी को करीब दो दर्जन विदेशी राजनयिकों को जम्मू कश्मीर ले जाया जाएगा, जिसमें 6 से अधिक यूरोपीय मुल्कों के राजनयिक भी शामिल हैं.

अलग अलग देशों के राजदूतों के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. पाकिस्तान ने एक प्रेस रिलीज के जरिए राजदूतों के जम्मू कश्मीर जाने पर एतराज जताया है. पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए भारत ऐसे कदम उठा रहा है. यह कश्मीर से दुनिया का ध्यान भटकाने की कोशिश है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने कहा कि जब विदेशी राजनायिकों को सभी क्षेत्रों तक पहुंच ना हो और वे खुलकर कश्मीरी लोगों से बात ना कर सकें, तब तक ऐसे दौरों का कोई मतलब नहीं है.

दरअसल धारा 370 हटाए जाने के बाद बदले हालात को देखने के लिए अलग-अलग देशों के राजदूत जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, राजदूत 18 और 19 फरवरी को बारामुला और गुलमर्ग का दौरा कर सकते हैं. घाटी में विकास और शांति बहाली का जायजा लिया जाएगा. राजदूत DDC के जीते प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे.

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दल में अफ्रीका से लेकर मध्य एशिया और यूरोप तक विभिन्न देशों के राजनयिक शामिल हैं. हालांकि सुरक्षा कारणों से अभी इस दौरे से जुड़ी अधिक जानकारियों को साझा नहीं किया जा रहा है. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद विदेशी सरकारी मेहमानों को ले जाने वाला यह चौथा दौरा होगा. इससे पहले यूरोपीय सांसदों और भारत में तैनात विदेशी राजनयिकों के दल ले जाए गए थे.

महत्वपूर्ण है कि एक साल पहले यानी 12 फरवरी 2020 को भी भारत सरकार ने 25 विदेशी राजनयिकों को कश्मीर के दौरे पर भेजा था. इस दल के साथ विदेश मंत्रालय में सचिव विकास स्वरूप को भी भेजा गया था. पिछले दौरे की ही तरह इस बार भी विदेशी मेहमानों को सूबे की एक झांकी और पाकिस्तानी साज़िशों की बानगी दिखाने का प्रयास किया जाएगा.

जम्मू कश्मीर में जिला स्तर पर डीडीसी के हालिया चुनावों के बाद 17 फरवरी को होने वाला विदेशी राजनयिकों का यह दौरा अगस्त 2019 में धारा 370 और 35A हटाने के बाद किए गए बदलावों को दिखाने का मौका होगा. इसे जनवरी 2021 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता संभालने के बाद की जा रही भारत की बड़ी कूटनीतिक कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव स्‍मारक का शिलान्‍यास करेंगे पीएम मोदी, ओपी राजभर ने दिया ये बड़ा बयान ट्विटर ने दिशा रवि पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का ट्वीट किया डिलीट, फिर रिस्टोर कर दी सफाई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget